---Advertisement---

Indian Army: भारतीय सेना ने वीडियो जारी कर आकाश मिसाइल प्रणाली के लक्ष्य भेदने की क्षमता को किया प्रदर्शित, जानें खासियत

Indian Army: भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने किया है। आपको बता दें कि Indian Army ने एक वीडियो साझा किया जिसमें आकाश मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि आकाश मिसाइल स्वदेशी है। यह खतरनाक मिसाइल दुश्मनों के ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 30, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Indian Army
Follow Us
---Advertisement---

Indian Army: भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने किया है। आपको बता दें कि Indian Army ने एक वीडियो साझा किया जिसमें आकाश मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि आकाश मिसाइल स्वदेशी है। यह खतरनाक मिसाइल दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में सक्षम है। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने आकाश मिसाइल प्रणाली का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें लक्ष्य भेदने की क्षमता प्रदर्शित की गई है।

क्या है आकाश मिसाइल प्रणाली

आपको बताते चले कि आकाश एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। बता दें कि यह एक साथ 4 लक्ष्यों को भेदने में कारगर है। गौरतलब है कि इस मिसाइल का निर्माण डीआरडीओ द्वारा किया गया है। वहीं इस मिसाइल प्रणाली को इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (IGMDP) के तहत विकसित किया गया है। आकाश मिसाइल प्रणाली को भारत का आयरन डोम के नाम से भी जाना जाता है।

आकाश मिसाइल प्रणाली का खासियत

●आकाश मिसाइल एक समय में 4 टारगेट पर निशाना साधने में सक्षम है।

●इस मिसाइल का संचालन स्वदेशी रूप से विकसित रडार राजेंद्र द्वारा किया जाता है।

●बता दें कि आकाश मिसाइल सिस्टम 25 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली सतह से हवा में मार करने में सक्षम है।

●विदेशों से भी आकाश मिसाइल सिस्टम प्रणाली के ऑर्डर मिल रहे है।

गौरतलब है कि भारत अब मैक इन इंडिया के तहत स्वदेशी मिसाइल बनाने पर ज्यादा ध्यान दें रहा ही। वहीं कई रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पाकिस्तान, चीन जैसे पड़ोसी देशों के लिए घातक साबित हो सकती है। खबरों के मुताबिक विदेशों से भी आकाश मिसाइल सिस्टम के आर्डर मिले रहे है जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है। इससे भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026