---Advertisement---

Indian Railways: दिवाली और छठ के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है परेशानी, नहीं मिल रही ट्रेनों में सीट

Indian Railways: दिवाली और छठ के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है परेशानी, नहीं मिल रही ट्रेनों में सीट

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 19, 2023 10:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

सावन के महीने की शुरुआत होते ही हिंदू धर्म के त्योहारों की लाइन लग जाती है। जहां एक तरफ सावन में महाकाल को खुश करने के लिए लोग सोमवार का व्रत रखते हैं, तो वहीं उसके ठीक बाद कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाता है। जैसे ही कृष्ण जन्माष्टमी मना कर लोग आगे बढ़ते हैं, तो गणेश जी घर में पधार जाते हैं।

कहने का पूरा तात्पर्य यह है, कि त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और अब हिंदू धर्म में मानने जाने वाले सबसे बड़े त्यौहार ज्यादा दूर नहीं हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दीपावली और छठ पर्व की, यह दो ऐसे पर्व हैं जिन पर लोग अपने घर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ये त्योहार साल में एक बार आते हैं। यही कारण है की इस त्योहार पर हर कोई अपने घर जाना पसंद करता है।

दशहरा, दीपावली और छठ पर अपने घर जाने वालों की काफी लंबी लिस्ट होती है। लोग अपने घर जाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल ट्रेन का करते हैं, क्योंकि इन त्योहारों पर लोग काफी दूरी का सफर तय करके अपने घर की तरफ जाते हैं।

पूर्व दिशा की ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ !

दीपावली, छठ और दशहरा को आने में अब कुछ ही समय रह गया है। और यही कारण है, कि अब लोगों को अपने घर जाने के लिए किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है, ज्यादातर ट्रेनें फुल चल रही हैं। बता दें कि पूर्व दिशा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ है।

विशेष ट्रेन की हो सकती है घोषणा


पूर्व दिशा में लगभग सभी ट्रेन लंबी वेटिंग लिस्ट पर हैं। जिस तरह से ट्रेनों की हालत इस समय चल रही है ऐसे में उम्मीद की जा रही है, कि रेलवे विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा जल्द कर सकता है। बता दें कि दशहरा के समय दिल्ली से कोलकाता व रांची जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में बिल्कुल भी जगह नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026