---Advertisement---

IPL 2024 MI vs SRH: आज ये 5 खिलाड़ी पलट सकते हैं मैच का रूख

IPL 2024 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज IPL 2024 का 55 वां मैच मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 6, 2024 3:01 अपराह्न

फाइल फोटो प्रतीकात्मक
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज IPL 2024 का 55 वां मैच मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा। वानखेडे के पिच पर चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। ऐसे में हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाज आज के मैच का भरपूर फायदा उठाते दिख सकतें हैं। वहीं, मुंबई अपनी बॉलिंग से उन्हें रोकने की पूरी कोशिश करेगा।

5. टी नटराजन (T Natarajan)

भारतीय खिलाड़ी T Natarajan ने इस साल आईपीएल में गदर ढा दिया है। उन्होंने इस साल सिर्फ 8 मैचों में 15 विकेट लिए हैं और आज अगर आज के मैच में 3 विकेट लेने में सक्षम हो जातें हैं तो पर्पल कैप होल्डर बन सकतें हैं। इसलिए आज के मैच में उनसे हैदराबाद को ज्यादा उम्मीदें होंगी।

4. जस्प्रित बुमराह (Jasprit Bumrah)

भारत के सबसे किफायती और कुछ महान गेंदबाजों में से एक Jasprit Bumrah लगभग हर मैच में विकेट चटकाने में माहिर हैं। वह पावरप्ले में हीं विपक्षी टीम पर कहर बनकर टूटतें हैं और उसकी कमर तोड़ देतें हैं। बुमराह IPL 2024 में लंबे समय से पर्पल कैप होल्डर हैं। इसलिए टीम को उनसे ज्यादा उम्मीदें रह सकतीं हैं।

3. हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen)

Heinrich Klaasen दक्षिण अफ्रिका के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, और टीम को क्रिटीकल पोजीशन से बाहर निकालने के लिए जाने जातें हैं। उन्होंने इस साल आईपीएल में 189.33 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाएं हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 31 छक्के भी मारे हैं।

2. हार्दिक पण्ड्या (Hardik Pandya)

मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय टीम के उप-कप्तान Hardik Pandya कभी भी टीम के लिए अच्छा खेल का प्रदर्शन दिखाकर मैच का रूख मोड़ सकते हैं। हालांकि इस साल IPL 2024 के शुरुआती मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अब वह टोटल फॉर्म में हैं। पण्डया ने इस साल बैटिंग में 11 मैचों में 198 रन बनाए हैं, तो वहीं बॉलिंग में 11 के इकॉनमी से 8 विकेट भी चटकाए हैं।

1. ट्रेविस हेड (Travis Head)

ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के ऐसे बल्लेबाज हैं जो लिमिटेड ओवर क्रिकेट में तहलका मचाते हुए ओपनिंग करतें हैं। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने हालहीं में IPL में शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने इस साल 9 मैचों में खेलते हुए, 194.12 के स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए हैं। इस लिहाज से ट्रेविस आज के मैच के अहम कड़ी साबित हो सकतें हैं।

आपको बता दें, इन खिलाड़ियों के अलावा और भी बहुत से खिलाड़ी हैं, जो मैच पर असर डाल सकते हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों से फैंस को ज्यादा उम्मीदें रह सकती हैं। इसके अलावा आप इन खिलाडियों को अपने फैंटेसी टीम में भी मौका दें सकतें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026