---Advertisement---

Israel Embassy blast: इजराइल दूतावास के पास धमाके से मचा हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा ऐजेंसियां; सीसीटीवी कैमर में दिखे दो संदिग्ध

Israel Embassy blast इजराइल दूतावास के पास धमाके से मचा हड़कंप सीसीटीवी कैमर में दिखे दो संदिग्ध जांच में जुटी सुरक्षा ऐजेंसियां

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 27, 2023 10:59 पूर्वाह्न

Israel Embassy blast
Follow Us
---Advertisement---

Israel Embassy blast: दिल्ली में इजरायली दूतावास के पीछे धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली के चाणक्यापुरी में स्थित इजरायली दूतावास के पास धमाके की खबर मिलने से सारी जांच ऐजेंसियां हरकत में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट स्थल के पास लगे  सीसीटीवी कैमरे  में 2 संदिग्ध कैद हुए है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हे पकड़ने का प्रयास जारी है। दिल्ली पुलिस ने भी आस पास के सभी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है।

घटना स्थल पर मिला एक खत

जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल के पास इजरायली झंडे में लिपटा एक खत मिला। खबरों के मुताबिक यह पत्र टाईप किया गया है। पत्र में काफी अपमानजनक बाते लिखी हुई है। गाजा में इजराइल की तरफ से की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई है और बदला लेने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की तरफ से पत्र के बारे में अधिक जानकारी नही दी गई है। पुलिस ने कहा कि  विशेषज्ञों को जांच के दौरान मिली चीजों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया की घटनास्थल पर जले हुए विस्फोटक का कोई निशान नही मिला है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मंगलवार को शाम करीब 5 बजे  पुलिस को इजरायली दूतावास के पास धमाके की खबर मिली खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि मौके पर कुछ भी संदिग्ध नही मिला। बम निरोधक दस्ते और विशेष पुलिस दल को घटनास्थल के पास भेजा गया। इजरायली दूतावास के तरफ से भी घटना की पुष्टि की गई। उन्होंने कहा कि शाम करीब 5.08 मिनट पर इजरायली दूतावास के आस पास एक विस्फोट हुआ था। जांच अभी चल रही है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा दल अभी भी स्थिति की जांच कर रहे है।    

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026