---Advertisement---

स्ट्रीट फूड खाने में पत्नी से हारे जापानी राजदूत ने की वीडियो शेयर, PM Modi ने रिट्वीट कर दिया मजेदार रिएक्शन

PM Modi:भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने महाराष्ट्र के पुणें में अपनी पत्नी के साथ वहां के खान-पान स्वाद चखते दिखे। जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए भारत के स्ट्रीट फूड की तारीफ की और थोड़ा कम तीखा रखने की अपील की। उनके इसी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 11, 2023 5:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi:भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने महाराष्ट्र के पुणें में अपनी पत्नी के साथ वहां के खान-पान स्वाद चखते दिखे। जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए भारत के स्ट्रीट फूड की तारीफ की और थोड़ा कम तीखा रखने की अपील की। उनके इसी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने रिट्वीट कर भारत की खान-पान की विविधता को अद्भुत तरीके प्रस्तुत करने की पहल की सराहना की।

जानें क्या है जापानी राजदूत के वीडियो में

जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी की तरफ से ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो में अपनी पत्नी के साथ भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद चखते देखा जा सकता है। जिसमें वह मसाला पाव को खाते दिख रहे हैं। जापानी राजदूत जहां कम मसालेदार पाव खाने के लिए चुनते हैं तो दूसरी उनकी पत्नी मसालेदार खाने की तरफ आकर्षित होती हैं। अपने इसी वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए जापानी राजदूत भारतीय स्ट्रीट फूड की तारीफ करते हुए लिखते हैं कि “मुझे भारत का स्ट्रीट फूड पसंद है, लेकिन थोड़ा तीखा कम।” ऐसे ही एक अन्य वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए राजदूत ने लिखा कि “मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया।” उनके इसी वीडियो ने पीएम मोदी का ध्यान खींच लिया।

इसे भी पढ़ेः युद्ध में निवाला बने Ukraine के बांध से आई बाढ़ की भयानक त्रासदी, Russia के सामने UN भी हुआ बेबस

पीएम मोदी ने रिट्वीट कर जताया आभार

पीएम मोदी ने जापानी राजदूत के ध्यानाकर्षित करने वाले ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि ‘यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है श्रीमान, जिसे हारने पर आपको बुरा नहीं लगा होगा। आपको भारत की खान-पान विविधता का आनंद लेते और अभिनव तरीके से प्रस्तुत करते हुए देखकर अच्छा लगा। ऐसे वीडियो आते रहें।’

इसे भी पढ़ेंः Uttarakhand में बढ़ते Love Jihad के मामलों के बीच एक्शन में आया शासन और प्रशासन, उठाया बड़ा कदम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 23, 2026

CM Mohan Yadav

मई 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 23, 2026

Bhagwant Mann

मई 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 23, 2026

Twisha Sharma Death Case

मई 23, 2026