---Advertisement---

Joe Biden: गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति! क्वाड की अहम बैठक स्थगित

Joe Biden: जानें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत क्यों नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति! , क्वाड की अहम बैठक भी हुई स्थगित

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 12, 2023 6:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Joe Biden: गणतंत्र दिवस को बस अब एक ही महीना रह गया है। बता दें कि 26 जनवरी 2024 को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसी बीच खबरें सामने आई हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गणतंत्र दिवस के खास समारोह में शिरकत नहीं करेंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत नहीं आऐेंगे बाइडेन

मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने भारत आने वाले थे। ताकि वह गणतंत्र दिवस के समारोह में शिरकत कर सके। लेकिन अब खबरें आ रही हैं, कि उनका गणतंत्र दिवस के खास मौके पर भारत आना रद्द हो गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल यानी की जनवरी के महीने में भारत क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर राष्ट्रपति बाइडेन को आमंत्रित किया था।

साल के अंत में होगा क्वाड सम्मेलन

खबरें तो यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को द्विपक्षीय वार्ता में 26 जनवरी को भारत आने का न्योता दिया था। क्योंकि 26 जनवरी के आसपास ही क्वाड सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

वहीं सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार भारत में क्वॉड शिखर सम्मेलन का आयोजन 2024 के अंत में किया जा सकता है पहले यह शिखर सम्मेलन जनवरी में होने की उम्मीद की जा रही थी।

वहीं सूत्रों ने बताया कि भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 के अंत में आयोजित होने का प्रस्ताव हैं। सूत्रों ने कहा, हम संशोधित तारीखों पर निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में विचाराधीन तारीखें सभी क्वाड भागीदारों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026