---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, संचालन से पहले देख ले जरूरी नियम नहीं तो बढ़ सकती है मुसीबत; जानें सबकुछ

Lucknow Kanpur Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2026 3:29 अपराह्न

Lucknow Kanpur Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बता दें कि 65 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों की दूरी केवल चंद मिनटों की रह जाएगी। जबकि अभी वहां पहुंचने में 1.5 से 2.5 घंटे का समय लगता है। वहीं अब एनएचएआई ने  इस एक्सप्रेसवे पर कड़े नियम लागू कर दिए है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद अगर कानून का पालन नहीं किया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। टीओआई के मुताबिक एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के हर एक इंच की निगरानी के लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Lucknow Kanpur Expressway पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ-कानपुर को कनेक्ट करने वाली 65 किलोमीटर लंबी लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे का जल्द संचालन शुरू हो सकता है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी कि, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के खुलते ही उस पर यात्रा करने की योजना बना रहे वाहन चालकों के लिए रील बनाना, स्टंट करना और तेज गति से गाड़ी चलाना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इसलिए, 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के हर इंच की निगरानी के लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से एक उन्नत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति को सुरक्षित रूप से बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किए गए इस 6 लेन चौड़े मार्ग पर होने वाली सभी गतिविधियाँ निगरानी में रहेंगी। यानि किसी प्रकार की गलती पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

एक्सप्रेसवे पर लगाए जाएंगे एआई आधारित कैमरा

जानकारी के मुताबिक तेज गति से वाहन चलाने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए 500 मीटर की दूरी से वाहन की पंजीकरण प्लेट पढ़ने की क्षमता वाले 63 लंबी दूरी के विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं। वहीं एआई का का उपयोग करने वाले 16 VIDES (वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन एंड एनफोर्समेंट सिस्टम) कैमरे कार दुर्घटना होते ही गश्ती दल के सदस्यों और पैरामेडिक्स को अलर्ट भेजेंगे। सबसे खास बात है कि तुरंत डॉक्टरों भी एक्सीडेंट की जगह पर पहुंच सकेंगे, ताकि घायलों का तुरंत इलाज कराया जा सके। माना  जा रहा है कि फरवरी के अंत तक या मार्च के शुरू में इस लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ से कानपुर की दूरी चंद मिनटों की रह जाएगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026