---Advertisement---

Monsoon Alert 23 August 2025: दिल्ली में गरज के साथ बौछारें तो UP और Uttarakhand में अलर्ट, मूसलाधार बारिश से किन राज्यों में त्राहि-त्राहि, जानिए रिपोर्ट

Monsoon Alert 23 August 2025: आईएमडी के मुताबिक आखिर 23 अगस्त 2025 को कैसा रहने वाला है मानसून की स्थिति, आइए जानते हैं आईएमडी की रिपोर्ट में क्या है आपके यहां का मौसम का हाल और भारी बारिश किसके लिए मुसीबत बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2025 6:04 अपराह्न

Monsoon Alert 23 August 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 23 August 2025: बरसात का इंतजार लोग अक्सर करते हैं लेकिन कभी कभार यह लोगों को परेशान भी करती है। मानसून अलर्ट 23 अगस्त 2025 की बात करें तो एक बार फिर कई जगहों पर इसका खतरनाक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गुजरात से लेकर राजस्थान, दिल्ली, UP तक का हाल कैसा रहने वाला है। इस दौरान Monsoon Alert 23 August 2025 के अलग-अलग प्रकोप दिखने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरे भारत में आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल और मानसून कहां अपनी दमदार वापसी से तबाही मचाने वाली है।

Delhi के लिए जानें मानसून अलर्ट 23 अगस्त 2025

अगर दिल्ली में मानसून अलर्ट 23 अगस्त 2025 की बात करें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बताई जा रही है। वहीं शनिवार की अगर बात करें तो आसमान में मुख्त तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो अधिकांश स्थानों पर बौछारे पड़ने की संभावना है।

मानसून का बिहार और यूपी में हाल

Monsoon Alert 23 August 2025 में UP के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बांदा से लेकर वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया जैसे जिले में भारी बारिश बताया जा रहा है। गरज चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है तो इसके अलावा कई जिलों में वर्षा और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी की रिपोर्ट में 23 अगस्त को 40 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी है। वहीं बिहार की बात करें तो उमस बड़ी गर्मी से मुक्ति मिलने वाली है। 23 अगस्त को एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कई शहरी क्षेत्र में बाढ़ की संभावना बताई जा रही है। पटना से लेकर औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Monsoon Alert 23 August 2025 में बारिश का खौफनाक दौर

आईएमडी की रिपोर्ट में अगर मानसून अलर्ट 23 अगस्त 2025 की बात करें तो 26 अगस्त तक उत्तर पश्चिम भारत के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान, उड़ीसा में लोगों को जल जमाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बिहार पश्चिम बंगाल में बारिश का खौफनाक असर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर लद्दाख में बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। गुजरात में मानसून प्रभाव देखने को मिल सकता है तो वहीं महाराष्ट्र मुंबई में भी अलर्ट जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026