---Advertisement---

Monsoon Alert 9 September 2025: Uttarakhand में प्रलय तो Punjab में बाढ़ का खौफ, तमिलनाडु से लेकर गुजरात सहित 7 जगहों पर तबाही का अलर्ट, चेक करें दिल्ली में बारिश का हाल

Monsoon Alert 9 September 2025: मानसून अलर्ट 9 सितंबर 2025 को आखिर कहां बारिश का प्रकोप देखने को मिलेगा तो कहां फिलहाल राहत मिलने वाली है। आईए जानते हैं मौसम विभाग की तरफ से क्या जानकारी दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2025 6:19 अपराह्न

Monsoon Alert 9 September 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 9 September 2025: मानसून अलर्ट 9 सितंबर 2025 की बात करें तो कई राज्य में भारी बारिश तबाही मचाने वाली है। जहां एक तरफ पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में प्राकृतिक आपदा कहर बनकर टूट रही है तो वहीं UP, दिल्ली सहित कई जगहों पर Monsoon Alert 9 September 2025 को एक बार फिर तबाही का मंजर देखा जा सकता है। यूपी में बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है तो ऐसे में घर से निकलने से पहले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आईएमडी की रिपोर्ट में किन जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है और मंगलवार के लिए वेदर रिपोर्ट में क्या कहा गया है।

इन जगहों के लिए मानसून अलर्ट 9 सितंबर 2025 में दिया गया अलर्ट

IMD की रिपोर्ट की बात करें तो ईस्ट मध्य प्रदेश में 10 से 11 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 9 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लगातार बारिश लोगों को परेशान कर सकती है और मूसलाधार बारिश से जल जीवन अस्त व्यस्त होने की संभावना है। 8 से 10 सितंबर के बीच बिहार में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है ऐसे में मंगलवार की सुबह बिहार में मूसलाधार बारिश से हो सकती है। उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं।

Monsoon Alert 9 September 2025 में देखें गुजरात, Punjab, हरियाणा का हाल

वहीं आईएमडी की रिपोर्ट में मानसून अलर्ट 9 सितंबर 2025 की बात करें तो छत्तीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं 10 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक मूसलाधार बारिश होने वाली है। तमिलनाडु में मंगलवार को भी बारिश का कहर देखा जाएगा तो वहीं केरल में भी फिलहाल मानसून से मुक्ति नहीं मिलने वाली है। यहां बारिश का कहर जारी रहने वाला है राजस्थान और गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के आसार नहीं लेकिन मौसम कभी भी करवट ले सकती है। जहां पंजाब बाढ़ से जंग लड़ रही है।

Delhi में मानसून अलर्ट 9 सितंबर 2025 की स्थिति

जहां तक बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की Monsoon Alert 9 September 2025 को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री बताई जा रही है। बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार हल्की से हल्की बारिश हो सकती है तो कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026