---Advertisement---

NADA ने पहलवान Bajrang Punia को अनिश्चितकाल के लिए किया सस्पेंड; बताया यह वजह

Bajrang Punia: राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने कुश्ती के चर्चित पहलवान Bajrang Punia को अनिश्चितकील के लिए निलंबित कर दिया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 5, 2024 2:33 अपराह्न | Updated: मई 5, 2024 6:02 अपराह्न

Bajrang Punia
Follow Us
---Advertisement---

Bajrang Punia: राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने कुश्ती के चर्चित पहलवान Bajrang Punia को अनिश्चितकील के लिए निलंबित कर दिया है। NADA का यह फैसला पहलवान के लिए इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में सेलेक्शन के पहले परेशानी का सबब बन सकता है।

एजेंसी के मुताबिक, चयन ट्रायल के लिए पहलवान से 10 मार्च तक सोनीपत में यूरिन सेंपल देने को कहा गया था, लेकिन ऐसा करने में वह नाकाम रहे। उसके बाद नाडा ने उन्हें अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है। NADR 2021 के अनुसार, अब पुनिया को अगली सुनवाई तक इंतज़ार करना पड़ेगा और वह निलंबित रहेंगे।

पुनिया से 7 मई तक मांगा गया है लिखित स्पष्टीकरण

Bajrang Punia
Bajrang Punia

आपको बता दें, पहलवान ने NADA के ऑफिशियल डायरेक्टिव पर आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था कि उनके पास एक्सपायर्ड डोपिंग किट है, लेकिन NADA के अधिकारी मेरी बात नहीं सुन रहे हैं। इसके जवाब में डोप कलेक्टिंग ऑफिसर के रिपोर्ट में कहा गया है कि पुनिया अपने सपोर्टर्स के साथ आए और अपनी बात कहकर तुरंत चले गए।

रिपोर्ट के अनुसार, पुनिया को चेतावनी भी दे गई कि अगर वह सैंपल दिए बिना चले गए तो यह एंटी-डोपिंग रूल के खिलाफ होगा। लेकिन, वह नहीं रूके। अब पुनिया को 7 मई तक लिखित प्रमाण के रूप में यूरिन सैंपल और बाकी दस्तावेजों के साथ अपना स्पष्टीकरण देना होगा।

बृज भूषणशरण सिंह पर आरोप लगाने में पुनिया थे अहम चेहरा

Vinesh Phogat, Bajrang Punia and Sakshi Malik
Vinesh Phogat, Bajrang Punia and Sakshi Malik

पहलवान बजरंग पुनिया भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले अहम चेहरों में से एक थे। आपको बता दें, इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक में बजरंग पुनिया में भारत को कांस्य पदक जीताया था। लेकिन, इस बार मई में होने वाले सेलेक्शन ट्रायल से उन्हें रोका जा सकता है। हालांकि अभीतक किसी भारतीय पहलवान ने 65 किलोग्राम में ओलिंपिक कोटा नहीं जीता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026