---Advertisement---

New Parliament Inauguration: पहले होगी पूजा, फिर स्थापना और अंत में संबोधन, यहां देखें नए संसद भवन के उद्घाटन का पूरा शेड्यूल

New Parliament Inauguration: 28 मई को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन होना है। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। PM मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 25, 2023 6:23 अपराह्न

New Parliament Inauguration
Follow Us
---Advertisement---

New Parliament Inauguration: देश का नया संसद भवन पूरी तरह बनकर तैयार है। रिकॉर्ड समय में इसका काम पूरा किया गया है। बस अब इंतजार है 28 मई का। जिस दिन इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। फिलहाल नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल भी आ गया है।

दो चरणों में होगा पूरा कार्यक्रम

उद्घाटन का पूरा कार्यक्रम दो चरणों में होगा। शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण में पूजा होगी और दूसरे चरण में उद्घाटन। उद्घाटन दोपहर 12 बजे होगा। लेकिन उससे पहले पूजा होगी, जो सुबह 7 बजे ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान हवन यज्ञ का कार्यक्रम भी रखा गया है। सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा होगी। पूजा के लिए पंडाल गांधी मूर्ति के पास लगाया जाएगा।

इस पूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे। फिर लोकसभा के अंदर सेंगोल को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद करीब आधे घंटे तक प्रार्थना सभा होगी, जिसमें शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संत रहेंगे। इस दौरान आदि शिव और आदि शंकराचार्य की पूजा किए जाने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: SC पहुंचा नए संसद भवन का मामला, PM के उद्घाटन करने पर उठे सवाल, राष्ट्रपति से इनॉग्रेशन की है मांग

12 बजे होगा उद्घाटन, फिर संबोधन

पहला चरण खत्म होने के बाद दोपहर 12 बजे के करीब दूसरे चरण शुरू होगा। जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान से होगी और फिर दो शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के संदेश पढ़े जाएंगे। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर का भी संबोधन रखा गया है। जबकि, राज्यसभा के नेता विपक्ष भी भाषण देंगे। आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।

ये है पूरा शेड्यूल

-सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा होगी।
-8:30 से 9 बजे के बीच में लोकसभा के अंदर सेंगोल को स्थापित किया जाएगा।
-सुबह 9:30 बजे प्रार्थना सभा होगी।
-दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
-राष्ट्रगान के साथ दूसरे चरण का कार्यक्रम शुरू होगा।
-इस मौके पर दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
-फिर उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा।
-राज्यसभा में विपक्ष के नेता का संबोधन होगा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर का संबोधन होगा।
-इस मौके पर एक सिक्का और स्टांप रिलीज किया जाएगा।
-अंत में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।
-करीब 2:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

ये भी पढ़ें: Pakistan Blasphemy: इमरान खान को ‘पैगंबर’ जैसा कहना मुस्लिम स्कॉलर को पड़ा भारी, भीड़ ने ले ली जान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026