---Advertisement---

OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की मौत में आया नया मोड़, पुलिस ने बोला-“यहां से गिरना हादसा नहीं हो सकता”

OYO कंपनी के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। इस मामले की अब गहराई से जांच की जा रही है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 11, 2023 6:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

OYO कंपनी के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, रमेश अग्रवाल गुरुग्राम की हाई राइज बिल्डिंग से नीचे गिर गए थे। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। बता दें कि, पुलिस ने आत्महत्या का अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई

इस मामले की अब गहराई से जांच की जा रही है। बता दें कि, रमेश अग्रवाल गुरुग्राम की हाई राइज बिल्डिंग में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। इसकी खबर उनके परिवार वालों को नहीं थी जबकि घटना के समय रितेश के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी फ्लैट में मौजूद थे। रमेश अग्रवाल के गिरने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस आसपास जानकारी हासिल करके मृतक की शिनाख्त हुई।

रितेश अग्रवाल ने जारी किया बयान

रितेश अग्रवाल के पिता की मौत के बाद उन्होंने एक बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने कहा कि, भारी मन के साथ में यह साझा करना चाहता हूं कि हमारे मार्गदर्शक मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। उन्होंने पूरा जीवन जिया और मुझे वह हम सभी को प्रेरित किया उनका निधन हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है मेरे पिता ने हमें हमारे सबसे कठिन समय में आगे बढ़ाया उनके शब्द हमारे दिलों में गूंजती रहेंगे।

Also Read: IND vs AUS: मिचेल स्टार्क की तेज़ गेंद पर शुभमन गिल ने क्लासिक शॉट लगाकर पूरा किया अर्धशतक, यहाँ देखिये वीडियो

यहां से गिरना कोई हादसा नहीं

इसी के साथ रमेश अग्रवाल की मौत के बाद पुलिस इस मामले की जांच गहराई से कर रही है। पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र विज ने कहा कि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 20 मंजिल के जिस अपार्टमेंट की बालकनी से रमेश अग्रवाल गिरे हैं उनकी वेलिंग 3.50 फीट ऊंची है। ऐसे में यहां से गिरना हादसा नहीं हो सकता। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार की ओर से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।

Also Read: Flipkart Big Saving Days Sale 2023: 47 फीसदी के तगड़े डिस्काउंट के साथ Voltas AC से गर्मी को करें दूर, मिलेंगी कई खूबियां

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 July 2026

जुलाई 18, 2026

Jharkhand News

जुलाई 18, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026