---Advertisement---

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Trent Boult का आज आखिरी T20 WC मैच, क्या बना पाएंगे अपने आखिरी गेम को यादगार?

34-वर्षीय खिलाड़ी Trent Boult ने इस T20 World Cup 2024 से पहले हीं कह दिया था कि यह उनका आखिरी T20 World Cup होगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 17, 2024 6:01 अपराह्न

Trent Boult
Follow Us
---Advertisement---

Trent Boult: आज पापुआ न्यू गिनी औऱ न्यूजीलैंड के बीच ICC T20 World Cup 2024 का 39वां मैच खेला जाएगा। मैच T20 World Cup 2024 के लिहाज से एक औपचारिकता मात्र है, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए यह एक युग का अंत होने वाला है। क्योंकि टीम के दुनिया भर के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपने गेंद के जादू से धूल चटाने वाले Trent Boult आज अपना आखिरी T20 World Cup खेलेंगे। इसके बाद वह इससे रिटायरमेंट ले लेंगे।

34-वर्षीय खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा

बता दें, 34-वर्षीय खिलाड़ी Trent Boult ने इस T20 World Cup 2024 से पहले हीं कह दिया था कि यह उनका आखिरी T20 World Cup होगा। इसके अलावा उन्होंने युगांडा के खिलाफ जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर अपनी ओर से कहूं तो यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप होगा। मुझे बस इतना ही कहना है।”

इसके अलावा टीम के टी20 वर्ल्डकप 2024 से बाहर होने के बारे में बताया, “हम अपनी टीम के लिए ऐसी शुरुआत बिल्कुल नहीं करना चाहते थे। यह स्वीकार करना काफी निराशाजमक है कि बाहर हो चुके हैं। लेकिन, मेरे लिए देश खेलना गर्व की बात है और हम अपने टैलेंट का लोहा आने वाले टूर्नामेंट में जरुर दिखाएंगे।

अफगानिस्तान से हार गई थी न्यूजीलैंड की टीम

बता दें, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से हुए मुकाबले में किवी बल्लेबाज बिल्कुल फेल रहे और मात्र 75 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गए थे। इसके अलावा टीम को वेस्टइंडिज से भी हार का सामना करना पड़ा था। टीम पहले हीं सुपर-8 में जाने से पीछे रह गई है, लेकिन आज टीम के इस वर्ल्डकप में आखिरी मुकाबले के साथ-साथ ट्रेंट बोल्ट का भी आखिरी मैच होने वाला है। इसलिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज से आज के मैच में अच्छा खेलने की उम्मीद की जा सकती है जो सबके लिए यादगार बन जाए।

Trent Boult का T20 World Cup करियर

कीवी तेज गेंदबाज T20 World Cup में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-10 में शामिल है। 34-वर्षीय गेंदबाज ने 17 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए हैं। बता दें, इसके अलावा उन्होंने 2022 में हीं न्यूजीलैंड से अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ लिया था, इसके बाद वह सिर्फ बड़े टूर्नामेंट या फ्रेंचाइजी मैच खेलते हीं दिखते हैं। उन्होंने इस टी20 वर्ल्डकप 2024 के 3 मैचों में अबतक 7 विकेट निकाले हैं। आज के मैच में सबकी नज़रे ट्रेंट बोल्ट पर हीं रह सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026