---Advertisement---

WFI Elections 2023: BJP हाईकमान के एक्शन से नरम पड़े बृजभूषण के तेवर, चुनाव पर लिया बड़ा फैसला

WFI Elections 2023: क्या BJP हाईकमान के एक्शन से बृजभूषण सिंह के तेवर नरम पड़ गए हैं ? क्योंकि चुनाव पर बृजभूषण ने बड़ा फैसला लिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 14, 2023 2:12 अपराह्न

WFI Elections 2023
Follow Us
---Advertisement---

WFI Elections 2023: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की जंग लगातार जारी है। पहलवान कुश्ती महासंघ के चुनाव और यौन शोषण मामले में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पहलवानों और बृजभूषण के बीच जब से ये जंग शुरू हुई है, तब से इस मामले में कई खुलासे हो चुके हैं। रोज इस मामले से जुड़ा कोई न कोई अपडेट आ ही जाता है।

बृजभूषण के परिजन नहीं लड़ेंगे चुनाव

बृजभूषण पर BJP हाईकमान की सख्ती के बाद से उनके तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि हाल के दिनों में बृजभूषण ने कोई बड़ा बयान नहीं दिया है। अब इस मामले पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि बृजभूषण ने WFI चुनाव में अपने परिवार के किसी भी सदस्य को न उतारने का फैसला लिया है। बृजभूषण के इस फैसले से पहलवानों को जरूर खुशी हुई होगी। लेकिन, जैसा दिखता है वैसा होता नहीं। सूत्रों का कहना है कि चुनाव में चाहे जो खड़ा हो, जीत उसी की होगी जिस पर बृजभूषण का हाथ होगा।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस में हो सकते हैं बड़े बदलाव, वर्किंग कमेटी में इन चेहरों को मिल सकती है एंट्री

6 जुलाई को होना है चुनाव

छह जुलाई को होने वाले WFI के चुनाव के जरिए अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्यों का चुना जाएगा। चूंकि बृजभूषण सिंह के परिवार के कई सदस्य पिछली कार्यकारिणी में मौजूद थे, बावजूद इसके बृजभूषण ने किसी भी परिजन को चुनाव न लड़वाने का फैसला लिया है। अब इसे उनकी समझदारी कहें या BJP हाईकमान की सख्ती, लेकिन ये खबर पहलवानों के लिए राहत भरी है।

केंद्रीय मंत्री से हुई थी पहलवानों की मुलाकात

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पहलवानों की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात करीब 5 घंटे तक चली थी। बैठक के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी, उसके चुनाव लड़ने पर बैन सहित कई अन्य मांगें उठाई थी। वहीं, अनुराग ठाकुर ने भी पहलवानों को भरोसा दिलाया था कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026