---Advertisement---

Odisha Train Accident: हादसे के 3 दिन बाद रेल यातायात बहाल, भावुक हुए रेलमंत्री बोले- ‘हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ’

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे को गुजरे 3 दिन हो चुके हैं। जिसमे अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1000 लोग घायल हैं। लगातार हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें आ रही है। जिसने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया। प्रभावित ट्रैक ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 5, 2023 6:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे को गुजरे 3 दिन हो चुके हैं। जिसमे अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1000 लोग घायल हैं। लगातार हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें आ रही है। जिसने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया। प्रभावित ट्रैक के रिस्टोरेशन को लेकर रेलमंत्री अश्विन वैष्णव मीडिया को जानकारी देते हुए अचानक भावुक हो उनका गला भर आया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर अप एंड डाउन ट्रैक सुचारू कर दिया गया है लेकिन लापता लोगों के जिक्र करते समय उन्होंने रुंधे गले से कहा कि अभी हमारा उत्तरदायित्व पूरा नहीं हुआ है।

रेलमंत्री बोले- जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई

राहत कार्यों पर लगातार नजर बनाए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “अब तक तीन गाड़ियां निकल चुकी हैं। हम स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बहुत ही संवेदना के साथ जिन परिवारों के सदस्य खो गए हैं। वो जल्द से जल्द उन तक पहुंचें… यही हमारी कोशिश है। हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है।”

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

रविवार रात बहाल हुआ रेल यातायात

2 जून 2023 की शाम हुई रेल दुर्घटना के बाद लगातार घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी था। इसके साथ ट्रैक को सुचारू करने के लिए दिन रात तकनीक विशेषज्ञों और अधिकारियों की कई टीमो ने मिलकर अप एंड डाउन ट्रैक को दुरुस्त कर दिया। इसके करीब 51 घण्टे बाद रविवार रात 10:40 मिनट पर रेलमंत्री ने एक मालगाड़ी को रवाना किया। विशाखापत्तनम से राउरकेला जा रही मालगाड़ी को उसी ट्रैक से गुजारा गया । जिस पर दोनों एक्सप्रेस ट्रेनें आपस मे टकराई थीं। इसके बाद रेलमंत्री के ट्वीट कर लिखा कि ” डाउन लाइन पर काम पूरा। ट्रैक को किया गया बहाल। सेक्शन पर पहली ट्रेन चलाई गई।”

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026