---Advertisement---

Rahul Gandhi के प्रयागराज दौरा रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी से घबरा गई है सरकार

Rahul Gandhi: बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोमवार देर रात केरल के वायनाड से प्रयागराज का दौरा करना था। वाराणसी में उनका चार्टेड प्लेन लैंड ना होने की वजह से राहुल गांधी का यह दौरा रद्द हो गया। दरअसल कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 14, 2023 10:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोमवार देर रात केरल के वायनाड से प्रयागराज का दौरा करना था। वाराणसी में उनका चार्टेड प्लेन लैंड ना होने की वजह से राहुल गांधी का यह दौरा रद्द हो गया। दरअसल कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्लेन ने वायनाड से उड़ान भरा था लेकिन उसको वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

सरकार राहुल गांधी से घबरा गई है

हवाई अड्डे पर प्लेन को ना उतरने की अनुमति देने के बाद कांग्रेस बीजेपी को इसका जिम्मेदार ठहरा रही है। इस बात को लेकर कांग्रेस ने कहा कि, बीजेपी राहुल गांधी से घबरा गई है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को सोमवार रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाना था और मंगलवार सुबह कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में शामिल भी होना था।

ये भी पढ़ें: Adani Group ने इन कंपनियों के शेयरों को SBI के पास रखा गिरवी, निवेशकों में मचा हड़कंप

प्रयागराज के कार्यक्रम को करना पड़ा रद्द

इसको लेकर कांग्रेस का कहना है कि, क्योंकि राहुल गांधी का प्लेन उतरने नहीं दिया गया, इसलिए उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी से घबरा गई है. इसलिए उनके प्लेन को वाराणसी में नहीं उतरने दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया हमला

इससे पहले भी राहुल गांधी और बीजेपी के बीच लोकसभा में बयानबाजी का दौर जारी था। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि, “वह (मोदी) कहते हैं कि आपका नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? इस तरह देश के प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर मेरा अपमान किया, लेकिन उनके शब्दों को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया, जबकि मेरे मर्यादित भाषण के कई हिस्सों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।”

ये भी पढ़ें: नींद से लेकर धड़कनों तक का ध्यान रखने वाली ONEPLUS NORD SMART WATCH को सस्ते में खरीदनें का मौका, यहां से उठाएं लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026