---Advertisement---

Monsoon Session Live: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोले BJP सांसद, ‘सोनिया का एजेंडा दामाद को भेंट और बेटे को सेट करना है’

Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज चर्चा होगी। राहुल गांधी विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करेंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 8, 2023 10:42 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 6:25 अपराह्न

Parliament Monsoon Session
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज (8 अगस्त) से चर्चा शुरू हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले दिन राहुल गांधी संसद नहीं पहुंचे। हालांकि इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने जोश के साथ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की। प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की, इसके बाद अन्य सांसदों को बोलने का मौका दिया गया।

10 अगस्त को PM देंगे जवाब

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर 8, 9 और 10 अगस्त तक चर्चा होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को चर्चा पर जवाब देंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले आज संसद परिसर में BJP संसदीय दल की बैठक भी हुई, जहां PM मोदी ने BJP संसदों से अविश्वास प्रस्ताव पर जोश के साथ चर्चा करने की अपील की।

137 दिनों बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी

बता दें कि इसके पहले सोमवार (6 अगस्त) को संसद सदस्यता बहाल होने पर राहुल गांधी 137 दिनों के बाद लोकसभा में पहुंचे थे। संसद भवन पहुंचते ही राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाकर स्वागत किया था। कांग्रेस के तेवरों से साफ है कि वो राहुल गांधी के जरिए सरकार पर तीखे हमले की तैयारी कर चुकी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026