---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: 15 महीने के निचले स्तर पर कच्चे तेल के दाम, क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए बदलाव?

Petrol and Diesel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने 15 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। ऐसे में जानिए 22 मार्च (बुधवार) को क्या है पेट्रोल और डीजल की नई कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बीते 15 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में भारत की मुख्य तेल कंपनियों ने बुधवार (22 मार्च) के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों (Petrol and Diesel Price) को जारी कर दिया है। जानिए क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट दाम।

पेट्रोल और डीजल के आज के रेट

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 73 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं, WTI क्रूड तेल की कीमतें करीब 67 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी हुई है। मगर इसके बावजूद भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल 

तेल कंपनियों के नए रेट के मुताबिक, देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर है और ड़ीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.48 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

SMS से जानें अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम

अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के नए रेट जानने के लिए आपको बस एक एसएमएस करना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। वहीं, आप अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 1, 2026