---Advertisement---

Petrol Diesel Price Hike: 2 हफ्ते में चौथी बार महंगाई की मार! पेट्रोल में 2.61 तो डीजल में 2.71 रुपये का आया उछाल, जानें 1 लीटर के लिए अब कितने देने होंगे पैसे

Petrol Diesel Price Hike: लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है और एक बार फिर से महंगाई की मार आम जनता को सहनी पड़ेगी क्योंकि 25 मई से पेट्रोल-डीजल की नई कीमत लागू की गई है। जानिए लेटेस्ट रेट क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price Hike: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी और रुपए में गिरावट की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उसके साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 95.20 पहुंच गया है। रिपोर्ट की माने तो पिछले दो हफ्ते में ईंधन कंपनियों ने चौथी बार दाम बढ़ाया है। इसके साथ ही आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। निश्चित तौर पर जनता के लिए यह एक और आर्थिक बोझ है क्योंकि ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को महंगाई की मार देखनी पड़ सकती है। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ते आयात खर्च को संभालने का हवाला देते हुए ये बढ़ोतरी बताई गई थी। आइए जानते हैं आखिर ताजा रेट क्या है।

Petrol Diesel Price Hike से आम जनता को ऐसे लगा झटका

ईंधन की आपूर्ति में स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ताजा डेट की बात करें तो डीज़ल की कीमतें 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतें 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ गईं। इसके साथ ही दिल्ली दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया।

जानिए पेट्रोल के लिए कितने करने होंगे खर्च

25 मई 2026 के लिए चार मेट्रो शहरों के RSP यानी रिटेल सेलिंग प्राइस इस तरह हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 है यानी 2.61 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही कोलकाता में 2.87 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 113.51 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत बताई जा रही है। मुंबई में 2.72 रुपए कीमत बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए हो चुकी है तो चेन्नई में 2.46 बढ़ने के साथ 107.77 प्रति लीटर बताई जा रही है।

आपके शहर में क्या है डीजल की कीमत

हाई स्पीड डीज़ल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब यह 95.20 प्रति लीटर मिलने वाली है। कोलकाता में 2.80 के साथ 99.82 रुपए में पेट्रोल, मुंबई में इसकी कीमत 2.81 रुपए बढ़ने के साथ 97.83 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही चेन्नई में 2.57 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 99.55 रुपए प्रति लीटर डीजल मिलने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026