---Advertisement---

PM Modi : अब व्हाट्सएप पर भी PM मोदी का चैनल, उससे जुड़ने के लिए आप करें ये काम

PM Modi व्हाट्सएप चैनल से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेयर की अपनी पहली तस्वीर

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 19, 2023 9:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi : आज का दौर सोशल मीडिया का है और शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल न करता हो, Meta कंपनी अपने यूजर्स को खुश करने के लिए समय-समय पर नए-नए अपडेट्स लेकर आती रहती है। चाहें वह व्हाट्सएप हो, फेसबुक हो या फिर इंस्टाग्राम, हाली में Meta कंपनी की तरफ से व्हाट्सएप पर एक शानदार फीचर जोड़ा गया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया जगत में हलचल मच गई है।


आप भी पीएम मोदी से कर सकते हैं बात


दरअसल व्हाट्सएप पर एक नया अपडेट आया है, जिसे व्हाट्सएप चैनल नाम दिया गया है। इस फीचर की मदद से आप अपने मनचाहे राजनेता, स्पोर्ट्स पर्सन, सेलिब्रिटी या फिर अन्य चीजों से डायरेक्ट जुड़ सकते हैं। व्हाट्सएप इस नए फीचर का लाभ उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा पीढ़ी से जुड़ने की एक नई पहल की है। इस पहल से आज के लोग या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोग प्रधानमंत्री से सीधा जुड़ सकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपना व्हाट्सएप चैनल को लांच कर दिया है। इसके जरिए पीएम मोदी अब लोगों से सीधा संवाद कर सकेंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप यूजर्स चैनल के जरिए पीएम मोदी से जुड़ी सारी अपडेट्स अपने पास ले पाएंगे।

पीएम मोदी ने किया पहला व्हाट्सएप मैसेज


गणेश चतुर्थी के शुभ इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला मैसेज अपने यूजर्स को शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, व्हाट्सएप समुदाय यानी कि व्हाट्सएप चैनल से जुड़कर रोमांचित हूं, यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है, इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपनी पहली फोटो भी व्हाट्सएप पर शेयर की।


70 हजार से ज्यादा जुड़े फॉलोअर्स


फोटो में देखा जा सकता है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में कामकाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के व्हाट्सएप चैनल पर कोई भी रिप्लाई नहीं कर पाएगा, ना ही उनके पोस्ट पर रिएक्ट कर सकेगा। अब तक पीएम मोदी के व्हाट्सएप चैनल पर करीब 70 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026