---Advertisement---

एक महीने में PM Modi के Project Tiger को लगा दूसरा बड़ा झटका, नामीबिया से लाए गए नर चीता की मौत

भारत में पीएम मोदी के प्रोजेक्ट मोदी के अभियान को आज एक और बड़ा झटका लगा है। एक महीने के अंदर अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए चीतों में से एक और चीते उदय की मौत हो गई है। इससे पहले पिछले ही महीने साशा नामक मादा चीता की भी रहस्यमय बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 23, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Project Tiger: भारत में पीएम मोदी के प्रोजेक्ट मोदी के अभियान को आज एक और बड़ा झटका लगा है। एक महीने के अंदर अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए चीतों में से एक और चीते उदय की मौत हो गई है। इससे पहले पिछले ही महीने साशा नामक मादा चीता की भी रहस्यमय बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पिछले साल ही पीएम मोदी के जन्मदिन पर अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए थे। जिन्हें खुद पीएम मोदी ने पार्क में छोड़े थे।

जानें क्या है मामला

बता दें आज शाम कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए 12 चीतों में दूसरे चीते की भी मौत हो गई। आज नर चीता उदय की मौत हुईं है। वन विभाग की जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9 बजे से ही अचानक उदय सिर झुकाए सुस्त बैठा हुआ था ।जिसकी जानकारी तुरंत वन्य प्राणी चिकित्सकों को दी गई। उदय की जांच करने पर उसे बीमार पाया गया। जिसके बाद उसके उपचार करने के लिए बेहोश कर कढ़ी निगरानी में रखा गया। लेकिन जब उसका कोई उपचार शुरू किया जाता तब तक शाम 4 बजे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav 2023: क्या Shivpal Singh और Akhilesh Yadav एक साथ करेंगे चुनाव

कुछ ही दिनों में दूसरी मौत

पिछले महीने भी कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता साशा की मौत हुई थी। वह किडनी और लिवर से संक्रमित पाई गई थी। उंस समय उसका परीक्षण करने पर क्रीएटिनिन स्तर 400 पाया गया था। कई दिनों से जब उसने कुछ नहीं खाया तो सुस्त रहने लगी थी। बताया जाता है नामीबिया से लाने से पहले ही उसको परेशानी थी। एक महीने में 2 चीतों की मौत ने पीएम मोदी की देश मे चीतों की संख्या बढ़ाने के अभियान को बड़ा झटका लगा दिया है।

इसे भी पढ़ेंः Assam Congress की पूर्व महिला नेत्री की शिकायत पर Assam Police का एक्शन, उत्पीड़न के

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026