---Advertisement---

Punjab News: सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, पंजाब में 2 और टोल प्लाजा होंगे बंद; जानें पूरी खबर

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि पंजाब में 2 और टोल प्लाजा बंद होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई टोल प्लाजा बंद हो चुके है। वहीं माना जा रहा है कि इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 30, 2024 2:59 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि पंजाब में 2 और टोल प्लाजा बंद होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई टोल प्लाजा बंद हो चुके है। वहीं माना जा रहा है कि इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें टोल पर पैसे देने की जरूरत नहीं होगी और वह अपना पैसा बचा सकते है।

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लुधियान से बरनाला वाया सुधार, रायकोट महल कलां में दो टोल प्लाजा हैं। 1. मुल्लांपुर के पास गांव का इलाका 2. गांव महल कलां में, यह दोनों एक ही कंपनी के टोल प्लाजा है। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल बढ़ाने की मांग की थी। जिसे पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया। 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ये दोनों टोल बंद कर दिए जाएंगे। जिंदाबाद।”

Punjab News: लोगों को मिलेगी सुविधा

गौरतलब है कि 2 और टोल प्लाजा के बंद होने के बाद वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। 2 अप्रैल के बाद से किसी भी वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर पैसे देने की जरूरत नही पड़ेगी। खबरों के मुताबिक सीएम भगवंत ने कहा कि पिछली सरकारों ने टोल प्लाजा के नाम पर जनता को लूटा था। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के पैसों से ही सड़क बन रही है और उसी सड़क पर चलने के लिए उन्हें पैसे देना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भगवंत मान सरकार ने दूसरे टोल प्लाजा को बंद कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026