---Advertisement---

Punjab: ट्रैफिक बोझ कम करने के लिए मान सरकार का बड़ा फैसला, इन शहरों में चलाई जाएगी मेट्रो

Punjab: पंजाब में ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए पंजाब सरकार ने मेट्रो चलाने की तैयारी की है। राज्य सरकार मोहाली समेत अमृतसर और लुधियाना में मेट्रो चलाने की तैयारी में है। इसके लिए राइट्स एजेंसी से एक सर्वे करने का फैसला लिया गया। बड़े शहरों में सुबह और शाम के समय जाम लगने ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 2, 2023 2:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab: पंजाब में ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए पंजाब सरकार ने मेट्रो चलाने की तैयारी की है। राज्य सरकार मोहाली समेत अमृतसर और लुधियाना में मेट्रो चलाने की तैयारी में है। इसके लिए राइट्स एजेंसी से एक सर्वे करने का फैसला लिया गया। बड़े शहरों में सुबह और शाम के समय जाम लगने की परेशानी को हल करने के लिए मेट्रो का प्लान तैयार किया गया है। अब इस संबंध में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

मेट्रो की व्यवहारिकता की जांच

पंजाब में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहा कि “उन्होंने अपने विभाग में जल्द से जल्द सर्वे कराने को कहा है। ताकि घनी आबादी वाले शहरों में मेट्रो की व्यवहारिकता की जांच की जा सके। इसके बाद राइट्स के अध्ययन के बाद परियोजनाओं पर तुरंत काम किया जाएगा। राइट एजेंसी हवाई अड्डों, बंदरगाहों राजमार्गों और शहरी नियोजन सहित अन्य बुनियादी ढांचे के लिए परामर्श सेवाओं के अलावा ऑपरेटरों को रेल परिवहन प्रबंधकों में परामर्श सेवाएं प्रदान करता है।”

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही सरकार

इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शहरों के बाहरी इलाकों की सड़कों के सिस्टम को नेशनल हाईवे अथॉरिटी अपग्रेड कर रही है। इसके अलावा सिस्टम को सुधारने के लिए सरकार द्वारा काम किया जा रहा है, जहां अच्छी कनेक्टिविटी के साथ इलाके की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाई जा रही है। पंजाब के लोगों को जल्द ही सरकार फिल्म सिटी का भी तोहफा देगी। इससे जहां राज्य सरकार की आमदनी होगी। वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

Also Read- PUNJAB: शीतलहर की वजह से अब इस दिन से खुलेंगे सभी स्कूल, कड़ाके की ठंड के बीच मान सरकार का बड़ा फैसला

मोहाली में बनाया जाएगा फिल्म सिटी प्रोजेक्ट

अभी हाल ही में इन इन्वेस्ट समिति की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने दक्षिणी भारत के शहरों का दौरा किया है। इस दौरान अफसरों ने दिल्ली सिटी प्रोजेक्ट का जायजा लिया और इस पर रणनीति बनाई। इस मामले में अमन अरोड़ा ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही मोहाली में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इसके लिए सेक्टर 80 में नॉलेज सिटी के पास जगह की निशानदेही की जा चुकी है।

Also Read- HYUNDAI की इस तूफानी कार की आंधी में उड़ जाएंगी SLAVIA, VIRTUS और HONDA CITY HYBRID!, देखें फीचर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026