---Advertisement---

Raghav Chadha : राघव चड्ढा का शीर्ष चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के विधेयक में बदलाव पर नाराजी, जानें पूरी खबर

Raghav Chadha : राघव चड्ढा ने शीर्ष चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के लिए विधेयक में बदलाव की खिल्ली उड़ाई, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 12, 2023 10:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने शीर्ष तीन चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति पर एक विवादास्पद विधेयक के खिलाफ आज राज्यसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

राघव चड्ढा ने बीजेपी पर साधा निशाना

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक, 2023 पर बहस के दौरान बोलते हुए चड्ढा ने कहा कि विधेयक में किए गए बदलावों से भाजपा इस महत्वपूर्ण पद पर जिसे चाहे नियुक्त कर सकेगी।

आगे राघव चड्ढा ने कहा कि “उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश को चयन पैनल से हटा दिया है और उनकी जगह एक कैबिनेट मंत्री को नियुक्त किया है। इससे सरकार को दो वोट मिलते हैं। इसलिए इस 2:1 बहुमत के साथ, वे किसी को भी नियुक्त कर सकते हैं। यहां तक ​​कि संबित पात्रा जोकि भाजपा के प्रवक्ता हैं उनको भी नियुक्त किया जा सकता है।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि यह कोई बिल नहीं है, यह ‘बिलडोजर’ है

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि यह कोई बिल नहीं है, यह ‘बिलडोजर’ है। यह सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश का अपमान है। इसके साथ ही विपक्ष ने विधेयक के इस प्रावधान के खिलाफ तर्क देते हुए कहा है कि इससे चयन प्रक्रिया में सभी संतुलन और पारदर्शिता खत्म हो जाएगी। इसमें यह भी बताया गया है कि यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

जानकारी के लिए बता दें कि मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और विपक्ष के नेता का तीन सदस्यीय पैनल मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को चुने। आगे अदालत ने कहा था कि विपक्ष के नेता की अनुपस्थिति में, सबसे बड़े विपक्षी दल का एक प्रतिनिधि पैनल में होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026