---Advertisement---

लद्दाख में Rahul Gandhi का बड़ा दावा, बोले-‘भारत में घुसी चीन की सेना, यकीन नहीं लोगों से खुद पूछ लो’

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत चीन सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने चीनी सेना को लेकर एक बड़ा दावा किया है। दरअसल, आज (20 अगस्त) देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती (Rajiv Gandhi Birth Anniversary) है। इस मौके पर राहुल गांधी ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 20, 2023 12:30 अपराह्न

Rahul Randhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत चीन सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने चीनी सेना को लेकर एक बड़ा दावा किया है। दरअसल, आज (20 अगस्त) देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती (Rajiv Gandhi Birth Anniversary) है। इस मौके पर राहुल गांधी ने आज लद्दाख में उन्हें श्रद्धांजलि।

वह बीते दिनों ही 14,270 फीट की ऊंचाई पर स्थिति पैंगात्सो झील पहुंच गए थे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया था की वह अपने पिता का जन्मदिन यहीं मनाएंगे, क्योंकि उनके पिता कहते थे की यह झील सबसे सुंदर और साफ झीलों में से एक है। इसी कड़ी में आज उन्होंने अपने पिता का पैंगात्सो झील पर श्रद्धांजलि दी।

‘आपके दिखाए रास्ते पर चल रहा हूं’

अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने एक ट्वीट भी किया। ट्वीट में अपने पिता का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ” पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।”

‘भारत में घुसी चीन की सेना

अपने पिता का श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने लद्दाख और चीनी सेना को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते आए हैं की चीन की सेना भारत में घुस रही है। लेकिन, कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है। सरकार इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि ये बात सरकार को भी पता है की चीनी सेना ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। फिर भी PM Modi कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है।

‘यकीन नहीं लोगों से खुद पूछ लो’

उन्होंने दावा किया की लद्दाख में भी चीन की सेना घुस चुकी है और लोगों की जमीन पर कब्जा हो चुका है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सच यहां के लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि अगर मैं झूठ बोल रहा हूं, तो आप यहां किसा से भी पूछ सकते हैं। आपको सच पता चल जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026