---Advertisement---

Rain Alert 10 July 2026: बिहार, यूपी में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने से मचेगा मौत का तांडव, तो पहाड़ों पर आसमानी आफत की आशंका, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 10 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल जा रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2026 6:10 अपराह्न

Rain Alert 10 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 10 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल जा रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जलजमाव का संकट पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा भी बढ़ गया है। आईएमडी ने तो यूपी में तो येलो अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट कैसा रहने वाला है?

यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अलीगढ, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आज़मगढ़, बदायूँ, बागपत, बहराईच, बलरामपुर-उप्र, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनोर, बुलन्दशहर, चंदौली, देवरिया, फर्रुखाबाद, फ़तेहपुर, गौतमबुद्धनगर, ग़ाज़ीपुर, ग़ाज़ियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुज़फ़्फ़रनगर, प्रतापगढ़, मऊ समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

बिहार में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के कारण कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। बिहार के ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय, बोधगया समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन का अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के चलते पहाड़ी ढलानों के कमजोर होने की संभावना रहती है। बारिश का पानी जमीन के अंदर जाने से मिट्टी और चट्टानों की पकड़ कमजोर हो सकती है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। चारधाम यात्रा और पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश में भी मानसूनी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक मलबा आने से यातायात प्रभावित हो सकता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026