Rain Alert 23 September 2026: सितंबर खत्म होने के लिए तैयार है लेकिन कई जगहों पर अभी भी मौसम की अफरातफरी देखने को मिलने वाली है। इस सबके बीच क्या रेन अलर्ट 23 सितंबर 2026 में आपके राज्य में बारिश का अपडेट जारी किया गया है। आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है क्योंकि 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश के साथ ही तूफानी रफ्तार में हवा चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में जानिए आपके लिए चेतावनी के संकेत क्या है।
क्या दिल्ली में होगी बारिश
रेन अलर्ट 23 सितंबर 2026 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होने के साथ या अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। हवा चलने की संभावना नजर आ रही है लेकिन इसकी रफ्तार 10 किलोमीटर से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। वैसे बारिश का कोई भी खतरा नहीं बताया गया है।
उत्तर प्रदेश में क्या है बारिश की स्थिति
उत्तर प्रदेश में मौसम की बात करें तो वाराणसी से लेकर कई पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। वहीं पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के आसार दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है।। ऐसे में नोएडा, गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक के लोगों को सावधान रहना जरूरी है।
बिहार और झारखंड में क्या है Rain Alert 23 September 2026
बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो कुछ स्थान पर भारी बारिश की होने की आशंका आईएमडी की तरफ से जारी किया गया है। जहां गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है। वहीं झारखंड में आंधी, बिजली और तेज हवाएं आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में जहां तक हो सके घर में रहने के लिए बताया गया है।
उत्तराखंड से लेकर इन शहरों में भी खतरा
वहीं इसके साथ ही उड़ीसा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। हवा चलने और आंधी के साथ ही तूफान का खतरा बताया गया है तो ऐसे में जहां भी रहे सावधान रहने की जरूरत है। उत्तराखंड के लोगों को मूसलाधार बारिश से परेशान होना पड़ सकता है। लैंडस्लाइड का भी खतरा है तो वहीं भारी बारिश से तबाही मचने वाली है।







