---Advertisement---

Rashifal 13 January 2026: लोहड़ी पर क्या बदलेगी आपकी किस्मत, जानें किन राशियों के लिए अशुभ है मंगल की दशा

Rashifal 13 January 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आखिर 12 राशि के जातकों के लिए कैसा होने वाला है मंगलवार का दिन और किस उपाय को करने से आपको फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 12, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 13 January 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 13 January 2026: राशिफल 13 जनवरी 2026 यानी लोहड़ी पर आखिर किस्मत के कौन से दरवाजे आपके लिए खटखटाने वाली है। मंगलवार को लोहड़ी का दिन है और यह किन मायनों में आपके लिए खास होने वाला है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं 12 राशि की किस्मत की आज क्या दशा है। मंगलवार कृष्ण पक्ष दशमी एकादशी चंद्रमा तुला राशि की तरफ संचार करेगा जिसकी वजह से कई राशि के जातकों की किस्मत में उलटफेर देखने को मिल सकती है।

Rashifal 13 January गुस्सा बिगाड़ सकता है मेष राशि की किस्मत

लोहड़ी पर मंगलवार को मेष राशि के जातक हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। प्यार भी आज आपको मिलने वाला है। हालांकि इसके बीच गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है।

भरोसा करना वृष राशि के लिए पड़ सकता है भारी

वृष राशि के जातक की बात करें तो भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से आपकी किस्मत आज बदल सकती है। राशिफल 13 जनवरी 2026 की बात करें तो आज जहां तक वाद विवाद से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरी रहेगी। बिजनेस में सब पर भरोसा करने से जहां तक हो सके बचें।

कैसा होने वाला है मिथुन राशि का हाल

मिथुन राशि के लिए लोहड़ी पर राशिफल 13 जनवरी 2026 की बात करें तो शादीशुदा जिंदगी काफी खुशनुमा रहने वाली है। पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से आपको फायदा मिलेगा। लव लाइफ में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन स्वास्थ्य और बिजनेस के लिहाज से आपका दिन बेहतर है। विदेश जाने के ऑफर मिल सकते हैं।

राशिफल 13 जनवरी 2026 में कर्क राशि की किस्मत

हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से कर्क राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। गुलाबी रंग आज आपके लिए शुभ है । जहां तक हो सके अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। कम बोलने से आपका तवज्जो बढ़ेगा। बिजनेस में आर्थिक नुकसान के योग नजर आ रहे हैं तो नौकरी में भी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि के लिए क्या है भाग्यफल

सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 13 जनवरी 2026 की बात करें तो पीली वस्तु का दान करने से आपको लाभ मिलेगा। किसी को भी पैसे देने से बचें। पेट के मामले में आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं तो विवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।

क्या करें कन्या राशि राशिफल 13 जनवरी 2026 में

गरीब लोगों को सर्दी के कपड़े दान करने से आपको आज लाभ मिल सकता है। कन्या राशि के जातक राशिफल 13 जनवरी 2026 में परिवार के साथ समय बिताए। पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने वाली है। हालांकि आंखों की समस्या की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

कहां सतर्क रहें तुला राशि के जातक

तुला राशि के जातक की बात करें तो गणेश जी का पूजन करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। मंगलवार का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में नई डील मिलने की संभावना है लेकिन सोच समझ कर ही फैसला ले। नुकसान का योग नजर आ रहा है तो आपके लिए नौकरी के अच्छे ऑफर भी आ सकते हैं।

लोहड़ी पर कैसा है वृश्चिक राशि का मंगलवार का भाग्यफल

वृश्चिक राशि के जातक की बात करें तो परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे। योग करें इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। क्रीम कलर के कपड़े पहनने से आज लाभ मिलेंगे तो करियर में आपको एक नई पहचान मिलेगी। हालांकि परिवार में किसी अपनों की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल जाने पर सकते हैं।

राशिफल 13 जनवरी 2026 में धनु राशि की किस्मत

धनु राशि के जातक की बात करें तो सूर्य देवता को आज जल देने से आपकी किस्मत मेहरबानी दिखा सकती है। सेहत के लिहाज से मंगलवार आपके लिए शुभ नहीं है। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है लेकिन पार्टनर आपकी हरकतों की वजह से आपसे नाराज दिख सकते हैं। प्यार के मामले आज दिन हित में नहीं है।

राशिफल 13 जनवरी 2026 में मकर राशि की किस्मत

भगवान विष्णु की पूजा करें इससे मकर राशि को राशिफल 13 जनवरी 2026 में किस्मत की मेहरबानी मिल सकती है। संतान से आपको खुशखबरी मिल सकती है तो वहीं धन लाभ के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।लेकिन आज अपनों की तबीयत बिगड़ने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

राशिफल 13 जनवरी 2026 में कुंभ राशि का देखें हाल

कुंभ राशि के लिए किस्मत की बात करें तो भगवान गणेश जी की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा जॉब में अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है और आज आर्थिक लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
बिजनेस में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या करें लोहड़ी पर शिवलिंग के साथ मीन राशि

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से राशिफल 13 जनवरी 2026 में मीन राशि के जातक के लिए कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ बदलाव के बीच चांसेस दिखाई दे रहे हैं। पुरानी दोस्त की मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा अपने काम पर ध्यान रखें। लोहड़ी पर मेहनत से आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026