---Advertisement---

Reliance Cryptocurrency: बड़ी खबर! रिलायंस जल्द लॉन्च करेगा अपना Jio Coin; निवेश से पहले जान लें टैक्स संबंधित नियम

Reliance Cryptocurrency: भारत में जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी की एंट्री होने जा रही है, दरअसल जल्द रिलायंस अपने जियो कॉइन लॉन्च करने जा रही है। जिसके क्रिप्टोकरेंसी के रूप में देखा जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 24, 2025 1:20 अपराह्न

Reliance Cryptocurrency
Follow Us
---Advertisement---

Reliance Cryptocurrency: भारत में भी जल्द Reliance Cryptocurrency की एंट्री होने जा रही है, जानकारी के मुताबिक जल्द ही रिलायंस पॉलीगॉन लैब्स के साथ मिलकर इसे लॉन्च करने जा रहा है, बता दें कि यह बिटकॉइन भारतीय विकल्प माना जा रहा है। अगर आप भी इसमे निवेश करने का मन बना रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। साथ ही इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की इसे लेकर भारत में क्या है टैक्स संबंधित नियम।

क्या है Jio Coin?

बता दें कि जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है, जिसका उपयोगकर्ता जियो मोबाइल और इंटरनेट आधारित ऐप्स के साथ जुड़ने के बदले मिलेग। गौरतलब है कि रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, मोबाइल रिचॉर्ज समेत जियो के अन्य प्लेटफार्म पर उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा JioSphere ब्राउज़र के माध्यम से इंटरनेट ब्राउज़ करने पर भी यह टोकन अर्जित किए जा सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी आधी ही जानकारी सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक लॉन्च के वक्त इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी। वहीं लोग अब इसे Reliance Cryptocurrency बी कह रहे है।

Cryptocurrency को लेकर क्या है भारत में टैक्स नियम

Jio Coin को Reliance Cryptocurrency के रूप में भी देखा जा रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर टैक्स संबंधित काफी अलग है। क्योंकि भारत सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को कानून निविदा के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है। नियम के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी पर होने वाली कमाई पर 30% टैक्स के साथ-साथ 1% टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) भी लगता है। हालांकि अब देखना होगा कि रिलायंस द्वारा Jio Coin के लॉन्च के बाद क्या भारत के रूख में बदलाव आता है या नहीं।

क्या Jio Coin में निवेश से बन जाएंगे अरबपति

इस खबर के बाद से अब यह भी खबर सामने आ रही है, कि इसमे निवेश के बाद क्या अरबपति बन सकते है, तो हम आपको बता दें कि इसे लेकर रिलायंस द्वारा किसी प्रकार की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है कि यह आप कैसे प्राप्त कर सकते है, इसके अलावा रिलायंस ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, इसलिए ऐसे दावों पर पूरी तरह भरोसा न करने की सलाह दी जाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026