---Advertisement---

Rojgar Mela 2023: PM Modi 71000 युवाओं को बांटेंगे जॉइनिंग लेटर, इन विभागों में होगी तैनाती

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 71000 युवाओं को नौकरी की सौगात देने वाले हैं। केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को रोजगार और नौकरियां देने के लिए नए-नए प्रोग्राम चलाती रहती है। इसी कड़ी में सरकार ने 2023 के अंत तक ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 20, 2023 9:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 71000 युवाओं को नौकरी की सौगात देने वाले हैं। केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को रोजगार और नौकरियां देने के लिए नए-नए प्रोग्राम चलाती रहती है। इसी कड़ी में सरकार ने 2023 के अंत तक 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का टारगेट बनाया है। इसी वादे को पूरा करने के लिए पीएम मोदी आज खुद से 71000 युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने गुरुवार को अपने एक बयान में दी थी। उसमें बताया गया था कि, रोजगार मेले के तहत आज पीएम मोदी 71000 लोगों को जॉइनिंग लेटर देंगे।

राष्ट्रीय विकास में भागीदारी

पीएमओ द्वारा जारी किए गए बयान में कहा कि, “रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।”

1 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट

रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़ेंगे और सभी युवाओं को नियुक्ति पत्र संबोधित भी करेंगे। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल के अंत तक 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट रखा है। इसी के तहत उन्होंने 2022 में भी दो रोजगार मेलों का आयोजन भी किया था जिसमें उन्होंने 10,6000 युवाओं को नौकरियां दी थी। इसी कड़ी में अब 2023 में वह 71000 युवाओं को नौकरी देने वाले हैं।

Also Read: भू-अधिकार अभियान को बना हथियार, चुनाव में भुनाएगी Shivraj सरकार – 22 जनवरी सिंगरौली रोड शो में होंगे रक्षामंत्री Rajnath singh

इन पदों पर दी जाएगी तैनाती

बता दें कि, रोजगार मेले में भर्ती होने वाले युवाओं को केंद्र सरकार के तहत जूनियर इंजीनियर, टेकनीशियन, निरीक्षक, लोको पायलट, कांस्टेबल, उप निरीक्षक, स्टेनोग्राफर, ग्रामीण डाक सेवक, जूनियर एकाउंटेंट, आयकर निरीक्षक, नर्स, शिक्षक, डॉक्टर, पीए, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, एमटीएस जैसे अलग अलग पदों पर नौकरी दी जाएगी।

Also Read: पेश हुई 200KM की रेंज देने वाली DEVOT Electric Bike, फीचर्स और लुक देखकर रह जाएंगे भौचक्का

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 20, 2026

Rain Alert 21 August 2026

अगस्त 20, 2026

Punjab News

अगस्त 20, 2026

कल का मौसम 21 August 2026

अगस्त 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 20, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 20, 2026