---Advertisement---

Russia ने विस्फोट से उड़ाया Ukraine का अहम बांध, खेरसान इलाके में बाढ़ से तबाही की चेतावनी

Russia-Ukraine war: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध ने भीषण रूप ले लिया है और किसी भी तरह की शांति होने की संभावनाएं शून्य नजर आ रही हैं। रूस द्वारा ताजा बमबारी ने यूक्रेन में और तबाही ला दी है। जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार 6 जून 2023 को रूसी सैनिको ने दक्षिण यूक्रेन के ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 6, 2023 4:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine war: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध ने भीषण रूप ले लिया है और किसी भी तरह की शांति होने की संभावनाएं शून्य नजर आ रही हैं। रूस द्वारा ताजा बमबारी ने यूक्रेन में और तबाही ला दी है। जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार 6 जून 2023 को रूसी सैनिको ने दक्षिण यूक्रेन के एक बेहद महत्वपूर्ण हाइड्रो बांध को विस्फोट से उड़ा दिया है। यूक्रेन ने रूस की इस कार्रवाई को आतंकी घटना करार दिया है। इसके साथ ही यूक्रेनी गृह मंत्रालय ने नाइपर नदी किनारे बसे रिहायशी इलाकों के 10 गांवों के लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए तत्काल सुरक्षित स्थानों की तरफ चले जाने को कहा है। साथ ही किसी भी भ्रामक सूचनाओं , अफवाहों से बचने को कहा है।

विस्फोट से उड़ाया यूक्रेन का बांध

यूक्रेन के खेरसान के लोकल सैन्य प्रशासन प्रमुख ओलेकसांद्र प्रोकुदिन ने तड़के सुबह 7 बजे के करीब टेलीग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। जिसमे कहा गया कि रूस की सेना ने एक और आतंकवादी कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बांध को विस्फोट से उड़ा दिया है, जिससे 5 घण्टों में पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

नाटो में शामिल होने को लेकर यूक्रेन ने कही बात

युद्ध की विभीषिका के बीच यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कल सोमवार 5 जून 2023 को समाचार एजेंसी रायटर से बात की। जिसमें उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन के पास रूस के खिलाफ जबाबी कार्रवाई के लिए पर्याप्त हथियार हैं। नाटो में शमिल होने के सवाल पर कुलेबा ने कहा कि यह तब तक संभव नहीं जबतक युद्ध समाप्त नहीं हो जाता। युद्ध समाप्त होने के बाद ही संभव हो सकेगा।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026