---Advertisement---

“मंडल मसीहा” Sharad Yadav की अंतिम विदाई, Bhopal से पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

Sharad Yadav Funeral: “मंडल मसीहा” प्रखर लोहियावादी  शरद यादव अब से थोड़ी देर पश्चात पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह ही दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल लाया गया। ततपश्चात एक विशेष वाहन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव आंखमऊ लाया गया  है। जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 14, 2023 6:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sharad Yadav Funeral: “मंडल मसीहा” प्रखर लोहियावादी  शरद यादव अब से थोड़ी देर पश्चात पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह ही दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल लाया गया। ततपश्चात एक विशेष वाहन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव आंखमऊ लाया गया  है। जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के अंतर्गत बाबई तहसील में स्थित है।

आपको बता दें पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव का निधन गुरुवार रात्रि गुरुग्राम के फोर्टिस चिकित्सालय में हो गया था। वो 75 वर्ष के थे। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार शरद यादव को अचेतावस्था में चिकित्सालय लाया गया था।  जिसके थोड़ी ही देर पश्चात उनका निधन हो गया था। उनके परिवार ने जानकारी दी कि  वो अपने पीछे पत्नी,एक पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़ गए। उनके निधन का समाचार सुनकर समूचे राजनितिक जगत और उनके प्रशंसकों में  शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढें: Sharad Yadav के निधन पर PM MOdi तथा Nitish Kumar ने जताया दुःख, उतार-चढ़ाव भरी रही राजनैतिक यात्रा

सीएम चौहान ने दी श्रद्धांजलि

सुबह विशेष विमान से पहुंचे पार्थिव शरीर को एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान विमानपत्तन पर ही अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  इसे पूर्व उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  शरद यादव ने संपूर्ण जीवन समाज की सेवा में व्यतीत कर दिया। वे अपने विचारों और कार्यों से सदैव आम लोगों के दिलों में रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को दुःख धन करने की शक्ति दे।  

दिग्गजों ने भी दी श्रद्धांजलि

दिवंगत शरद यादव को कई दिग्गज राजनीतिज्ञों ने दलगत राजनीती से परे अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में जहां भाजपा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनके दिल्ली छतरपुर आवास पर जाकर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढें: अपने पीछे परिवार के किन सदस्यों को छोड़ गए Sharad Yadav, आखिर कौन आगे बढ़ाएगा उनकी राजनीतिक विरासत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026