---Advertisement---

Karnataka में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, इन दो नामों के बीच चल रही कांटे की टक्कर

Karnataka: 10 मई को कर्नाटका में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव किए गए थे जिसमें कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीधे अपने नाम की वहीं भारतीय जनता पार्टी 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की नीत जनता दल ने सिर्फ 19 सीटें ही हासिल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 16, 2023 9:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karnataka: 10 मई को कर्नाटका में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव किए गए थे जिसमें कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीधे अपने नाम की वहीं भारतीय जनता पार्टी 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की नीत जनता दल ने सिर्फ 19 सीटें ही हासिल की। इस तरह कांग्रेस पार्टी को कर्नाटका के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिली। चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस का माहौल बना हुआ है।

इन दो नामों के बीच चल रही कांटे की टक्कर

ऐसे में कर्नाटका में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए सीएम का फैसला करना काफी चुनौती भरा बताया जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर में बैठक की गई जिसमें नतीजा नहीं निकल पाया जिसके बाद ऐसा बताया जा रहा है कि, आज फिर इस पर मंथन किया जाएगा। कर्नाटका में सीएम की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि, आज डीके शिवकुमार दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: Apple Days Sale से थोक के भाव खरीदें Apple Smart, Earbuds और iPhone! जल्दी करें ऑफर छूट न जाए

मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करने पहुंचे डीके शिवकुमार

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सिद्धा में के साथ डीके शिवकुमार को भी दिल्ली में मलिकार्जुन खरगे के घर बुलाया था। ऐसे में सिद्धारमैया सोमवार की दोपहर को दिल्ली तो पहुंच गए थे लेकिन शिवकुमार की तबीयत ठीक ना होने की वजह से उन्होंने इस यात्रा को रद्द कर दिया था हालांकि उनकी जगह डीके के भाई डीके सुरेश ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस बीच अब खबर ये है कि डीके शिवकुमार आज दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचेंगे कर्नाटका के सीएम को लेकर सोमवार को हुई बैठक में रणदीप सिंहसुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी है वो राज्य के नेताओं और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद कोई फैसला करेंगे।’

ये भी पढ़ें- Flipkart Sale: बाथरूम से लेकर किचन तक से गर्मी को भगाता है ये क्यूट Portable फैन, 459 रुपये में अभी खरीदें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026