---Advertisement---

Tamil Nadu: तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई शहरों में स्कूल कॉलेज बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tamil Nadu तमिलनाडु के कई हिस्सों में मुख्य रूप से चेन्नई में रविवार भारी बारिश हुई। जिसके कारण यात्रियों को गंभीर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 8, 2024 11:00 पूर्वाह्न

Tamil Nadu
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कई हिस्सों में मुख्य रूप से चेन्नई में रविवार को भारी बारिश हुई। जिसके कारण यात्रियों को गंभीर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। लगातार भारी बारिश के कारण नागापट्टिनम, किलवेलूर तालुक, विलुप्पुरम और कुड्डालोर सहित विभिन्न जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह कल्लाकुरिची, रानीपेट, वेल्लोर और तिरूवन्नमलाई में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। आपको बता दें कि बीते रविवार को सबसे ज्यादा बारिश नागापट्टीनम में दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग( आईएमडी) ने तमिलनाडु के कई जिलों में अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं कहा गया कि तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टु, कांचीपुरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तटीय तमिलनाडु और केरल में अगले 3-5 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। गौरलब है कि इससे पहले भी तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा है गई थी।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से सोमवार को तमिलनाडु समेत रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और तिरुवल्लू जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु में इस साल अभूतपूर्व बारिश हुई है। इससे पहले चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई और आस-पास के जिलों में भारी बारिश हुई थी। जिससे जन जीवन काफी प्रभावित हुआ था। हाल ही में तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हुई थी। जिसके कारण राज्य को करोड़ो की सार्वजनिक और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

  

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026