---Advertisement---

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में बाढ़ से हालात खराब, 10 लोगों ने गवाई जान; सीएम ने केंद्र से मांगी मदद

Tami Nadu News तमिलनाडु में बाढ़ के कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है 10 लोगों की जान जा चुकी है

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 20, 2023 10:56 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 20, 2023 2:32 अपराह्न

Tamil Nadu News
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बेहद खराब होते जा रहे है। आपको बता दें कि बीते दो दिनों से तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही हैं। कन्याकुमारी, तिरूनेलवली, थूथुकुडी , तूतीकोरिन और तेनकाशी जिलों की स्थिति बेहद खराब हो गई हैं। खबरों के मुताबिक इस आफत में अभी तक 10 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। सरकार की तरफ से तिरूनेलवली और तेनकाशी में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं थूथुकुडी में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया है।

तमिलनाडु के चार जिलों की स्थिति बेहद खराब

बाढ़ के कारण तमिलनाडु में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसमें कन्याकुमारी, तिरूनेलवली, थूथुकुडी , तूतीकोरिन और तेनकाशी शामिल है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों के अंदर इन राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना हैं। जानकारी के मुताबिक कई ट्रेनों को भी रदद किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। जिसमे तिरूनेलवली और थूथुकुडी  राज्य शामिल है। कुछ लोगों की जान बारिश के कारण गई है। वहीं कुछ लोगों की मौत आसमानी बिजली के कारण हुई है।

मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने की पीएम से मुलाकात

बीते मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की जिसमे उन्होनें कहा कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाएं। एम.के स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया और कहा कि मैने तत्काल राहत के लिए 7300 करोड़ और स्थायी राहत के लिए 12000 करोड़ रूपये मांगे है। उन्होनें आगे कहा कि हालात को देखते हुए 8 मंत्री और 10 आईएएस अफसरों को राहत बचाव के लिए भेज दिया गया है। अभी तक 12553 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। 15 SDRF की टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही 10 NDRF टीमें भी इस रेस्कयू में शामिल है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026