---Advertisement---

Opposition Meeting: हो गया ‘INDIA’ की अगली बैठक का ऐलान, अब मुंबई में जुटेंगे विपक्ष के नेता, आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

Opposition Meeting: विपक्षी दलों की इससे पहले दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी और दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 5, 2023 5:42 अपराह्न

Opposition Meeting
Follow Us
---Advertisement---

Opposition Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A) की अगली बैठक का ऐलान हो गया है। विपक्षी की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो दिवसीय इस बैठक में गठबंधन और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 26 विपक्षी दल शामिल होंगे।

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होगी बैठक

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नेता नाना पटोले ने शनिवार (5 अगस्त) को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमनें (विपक्षी दलों) बैठक के उचित आयोजन को लेकर चर्चा की है। बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई के सांताक्रुज-कलीना इलाके में स्तिथ ग्रैंड हयात होटल में होगी। बैठक के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उद्धव ठाकरे करेंगे डिनर का आयोजन

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बता का भी दावा किया गया है की मुंबई में होने वाली बैठक के दौरान उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे विपक्षी नेताओं के लिए डिनर पार्टी होस्ट करेंगे। ये डिनर पार्टी 31 अगस्त की रात को होगी। जिसमें विपक्ष के सभी नेताओं मौजूद रहेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 1 सिंतबर को सुबह 10 बजे विपक्षी की बैठक शुरू होगी, जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मुंबई में होगी विपक्ष की तीसरी बैठक

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में केंद्र की मोदी सरकार और NDA का मुकाबला करने लिए विपक्षी पार्टियों ने ‘इंडिया’ गठबंधन का निर्माण किया है। इससे पहले विपक्षी गठबंधन की दो बैठकें हो चुकी हैं।

पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी, जबकि दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। दोनों बैठकों में गठबंधन और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई थी। अब गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में बुलाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026