---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल; जानें पूरी खबर

UP News उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 4, 2024 6:05 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: बेसिक शिक्षा परिषद(UPBEC) ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की तरफ से 14 जनवरी 2024 तक सभी प्री प्राइमरी से कक्षा 8वी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही आदेश को सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। शासन का पत्र मिलने के बाद बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि यह केवल परिषदीय स्कूलों के लिए नही है। यह सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए भी लागू होता है। आपको बता दें कि इसे सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

ठंड को देखते हुए प्रशासन का फैसला

गौरतलब है कि ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) की तरफ से आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है। सर्दी और घने कोहरे के बीच छात्र- छात्राओं को स्कूल आने में काफी परेशानी हो रही थी। वहीं जिला विघालय निरीक्षक ने कहा कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को आदेश दिया गया है कि नियम का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक स्कूल की पढ़ाई होगी। यह आदेश सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लिए जारी किए गए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Sharad Pawar

जुलाई 10, 2026

Bengal Politics

जुलाई 10, 2026

Iran-US War

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026