---Advertisement---

सार्वजनिक बैठक में ही अपने मंत्री पर भड़के Vladimir Putin, बोले – “एक माह में पूरा करो”

Vladimir Putin: रूस-यूक्रेन युद्ध का लंबा खिंचने का दबाब कहें या फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक परिस्थितियों में बदलते आर्थिक समीकरणों को साधे रखने की विवशता रूस के राष्ट्रपति पुतिन का शांत संयमित व्यक्तित्व डगमगाता दिखना बहुत ही चकित करने वाला है। ऐसा बहुत कम देखा गया है। जब पुतिन कहीं सार्वजनिक मंच पर खीजते दिखाई दिए हों। ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 13, 2023 7:16 अपराह्न | Updated: जनवरी 13, 2023 11:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vladimir Putin: रूस-यूक्रेन युद्ध का लंबा खिंचने का दबाब कहें या फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक परिस्थितियों में बदलते आर्थिक समीकरणों को साधे रखने की विवशता रूस के राष्ट्रपति पुतिन का शांत संयमित व्यक्तित्व डगमगाता दिखना बहुत ही चकित करने वाला है। ऐसा बहुत कम देखा गया है। जब पुतिन कहीं सार्वजनिक मंच पर खीजते दिखाई दिए हों। किन्तु इस बार यह साक्ष्य के रूप में देखा गया कि पुतिन इस समय बहुत तनाव में हैं। 

ये भी पढें: Russia-Ukraine Ceasefire: Joe Biden का Putin पर तंज, यूक्रेन के प्रतियुत्तर से त्रस्त खोज रहे ऑक्सीजन

जानें क्या है घटना

अतरष्ट्रीय मिडिया रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन अपने सभी वरिष्ठ मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठक कर रहे थे। तभी उनके कैबिनेट के बहुप्रतीक्षित विमान अनुबंधों की धीमी प्रगति के संबंध में उन्होंने संबंधित व्यापार मंत्रालय और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव से हो रहे विलंब के कारण पर प्रश्न पूछा। किन्तु मंत्री के उत्तर से असंतुष्ट पुतिन लाइव बैठक में तत्काल मंत्री के ऊपर भड़क गए। इस घटना की वीडियों इतनी तीव्रता से अंतर्राष्ट्रीय मिडिया में वायरल हो गई। जिसके पश्चात तरह तरह के अनुमान लगाए जाने लगे।

द  गार्जियन के अनुसार छापा गया है व्लादिमीर पुतिन विगत बुधवार को मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर बैठक कर रहे थे। इसी मध्य पुतिन ने व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव की खिंचाई कर दी। उन्होंने मंत्री डेनिस को कड़े आदेश देते हुए कहा कि “एक माह में पूरा करो” सभी नागरिक और सैन्य विमानों के अनुबंध को प्राप्त करें। अब और समय नहीं दे सकते पूर्व में ही बहुत विलंब हो चुका है।

इसी प्रकार रायटर्स ने प्रकाशित किया है डेनिस राज्य एयरलाइन एयरोफ्लोत के साथ लगभग 2.56 बिलियन डॉलर  के अनुबंध करने के प्रभारी हैं और अब तक एक भी अनुबंध अंतिम रूप नहीं ले सका है।  इन्हीं कारणों से पुतिन खीज गए।

ये भी पढें:Tesla की Electric Car ने हत्यारे के मंसूबों पर फेरा पानी, 250 फीट गहराई में गिराई कार फिर भी कैसे बच गया परिवारदेश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026