---Advertisement---

Weather News: दिल्ली समेत इन राज्यों में सर्द हवाओं के बाद बारिश बढ़ाएगी ठंड, तीन डिग्री तक लुढ़केगा पारा

Weather News: पंजाब हरियाणा समेत दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है आईएमडी ने राजधानी दिल्ली के साथ पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बारिश और बूंदाबांदी की संभावनाएं जताई है। 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट वही उत्तर भारत में दिन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: पंजाब हरियाणा समेत दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है आईएमडी ने राजधानी दिल्ली के साथ पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बारिश और बूंदाबांदी की संभावनाएं जताई है।

2 दिनों तक बारिश का अलर्ट

वही उत्तर भारत में दिन और रात में तापमान कमी देखी जा रही है इसके साथ मौसम विभाग में अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है ऐसा माना जा रहा है कि 31 जनवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा वही 5 फरवरी तक सर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में 29 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा वहीं 30 जनवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

बारिश के साथ बर्फबारी की संभावनाएं

इसी के साथ मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 2 दिनों तक हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है वहीं कई इलाकों में बर्फबारी के आसार भी हैं। पंजाब और हरियाणा में सुबह के वक्त मौसम सर्द बना रहता है वही बारिश और सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की वजह से 29 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की उम्मीद है।

राजस्थान में कड़कड़ाती ठंड

राजस्थान के कई इलाकों में भी कड़कड़ाती ठंड का सिलसिला जारी है। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वही राजस्थान के फतेहपुर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़का। वही चूरू में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

ये भी पढें: BJP: चुनावी वर्ष की आहट में CM Shivraj की बड़ी घोषणा, जानें किसके चमकेंगे सितारे !

Also Read: इस घरेलू नुस्खे को आजमाती हैं Priyanka Chopra, खूबसूरत बालों के लिए इस सीक्रेट ट्रिक को करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026