---Advertisement---

Weather News: कहीं चिलचिलाती गर्मी तो कहीं झमाझम बारिश, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में इस साल गर्मी ने लोगों को ज्यादा परेशान नहीं किया। लोगों को मई के महीने में बारिश का मौसम पसंद आ रहा है। मौजूदा समय में देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम खेल खेलता हुआ दिख रहा है कहीं भीषण गर्मी तो कहीं झमाझम ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में इस साल गर्मी ने लोगों को ज्यादा परेशान नहीं किया। लोगों को मई के महीने में बारिश का मौसम पसंद आ रहा है। मौजूदा समय में देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम खेल खेलता हुआ दिख रहा है कहीं भीषण गर्मी तो कहीं झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं।

चिलचिलाती धूप से मिली राहत

दिल्ली एनसीआर के आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से धुंध का माहौल बना हुआ था लेकिन बारिश के कारण सारे धुंध साफ हो गई। वहीं राज्य में बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली है मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली के न्यूनतम तापमान में औसत से 1 डिग्री कम की गिरावट दर्ज की गई।

अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मई के बीच उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी हुए का कहर देखने को मिलेगा। वही आईएमडी ने कहा कि, उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार असम और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में 22 मई तक बारिश होगी। इसी के साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और गरज देखने को मिलेगी। आंध्र प्रदेश केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Also Read: Adani Hindenburg Case: SC की जांच कमेटी ने अडानी ग्रुप को दी क्लीन चिट, कहा- ‘नहीं मिली कोई गड़बड़ी’

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

वहीं अगर मध्य और उत्तर भारत की बात की जाए तो आईएमडी के अनुसार 20 से 22 मई तक उत्तर प्रदेश पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस दौरान इन राज्यों में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलेंगी। इसी के साथ हरियाणा और पंजाब में भी अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।

Also Read: किसानों की आएगी मौज! इस दिन जारी होगी PM KISAN YOJANA की 14वीं किस्त, यहां करें चेक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026