---Advertisement---

Weather News: बर्फबारी और बारिश के बीच एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, जानिए जम्मू से तमिलनाडु तक मौसम का हाल

Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से राहत मिलने के अभी कोई आसान नजर नहीं आ रहे हैं। 2 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा जिसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 1, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से राहत मिलने के अभी कोई आसान नजर नहीं आ रहे हैं। 2 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा जिसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके साथ मुजफ्फराबाद, लद्दाख, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगा। इसी के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे सकते हैं।

तेज हवाओं के चलने के आसार

वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखी गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले कुछ दिनों तक हवाओं की रफ्तार पहले की अपेक्षा तेज हो जाएगी और 17 किलोमीटर से 20 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेंगी। बता दें कि, आईएमडी के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में अब बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेगी कल मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Also Read: योगी सरकार का UPGIS के तहत निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू, 52 औद्योगिक भूखंडों की होगी नीलामी

दक्षिण भारत में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश के अनुमान जताए गए हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कई इलाकों में गरज के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार दीप समूह के हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ईस्ट भारत में तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, कल उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Also Read: USA: Winter Storm से अमेरिका में 1000 से अधिक हवाई उड़ानें हुई ठप, साउथवेस्ट एयरलाइंस के यात्री बड़ी संख्या में फंसे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।                        

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skyroot

जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk

जुलाई 18, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026