---Advertisement---

Weather Update: पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा मानसून, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 21, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय और मानसून की दस्तक के चलते कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून तेजी से पश्चिम बंगाल को ओर बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों के अंदर मानसून पश्चिम बंगाल में एंटर जाएगा। इसका असर साथ लगते राज्यों पर भी दिखाई देगा। इस दौरान वहां जमकर बारिश होगी। जिसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD (India Meteorological Department) से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 21 जून, बुधवार को राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर IMD ने अलर्ट भी जारी किया है। इसी तरह उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और नॉर्थ ईस्ट के कुछ एक राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। बात अगर पहाड़ी राज्यों की करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में IMD ने 22-23 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बार फिर भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान हीटवेव की भी संभावना है। जिससे लोगों को बचने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होती रहेगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें: Bengal Panchayat Polls: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग को दी नसीहत, पंचायत चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की होगी तैनाती

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026