---Advertisement---

Weather Update: एक बार फिर आंधी-तूफान के साथ आएगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update: बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी बारिश का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। जानिए क्या है विभाग का अलर्ट।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 3, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के अधिकतर राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। ऐसे में उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक अभी और बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में अभी अधिकतर राज्यों में गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ हवा भी चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, शाम के समय मौसम में ठंडक नजर आएगी।

यूपी के कई हिस्सों में होगी बारिश

आईएमडी ने कहा है कि एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से सोमवार को यूपी के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ हवा भी चल सकती है। खासकर वेस्ट यूपी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है। इससे मौसम का मिजाज काफी खुशनुमा हो जाएगा।

उत्तराखंड में होगी बारिश

विभाग ने बताया है कि सोमवार को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान में कमी देखी जाएगी। साथ ही बारिश का ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सोमवार के दिन पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज आंधी-तूफान भी चल सकता है। इससे मौसम में ठंड का एहसास होने लगेगा। वहीं, राजस्थान के कई जिलों में इनमें बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, चुरु, झुंझनू और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट है। यहां पर अच्छी बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है।

यहां पर भी हो सकती है बारिश

आईएमडी ने कहा है कि सोमवार को केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, साउथ कर्नाटक, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि बारिश का ये सिलसिला आने वाले 3 से 5 दिनों तक बना रहेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026