---Advertisement---

Weather Update: अभी टला नहीं है बारिश का अलर्ट! इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

Weather Update: बीते कुछ दिनों से देश के अधिकतर राज्यों में बारिश के साथ तूफान का दौर जारी है। ऐसे में जानिए बुधवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल। आईएमडी ने इन राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: गत कुछ दिनों से देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का हाल बदल गया है। बीते कई दिनों से तेज बारिश के साथ हवाओं का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (22 मार्च) के लिए मौसम का अंदाजा लगाया है।

मौसम का बदला-बदला सा मिजाज

IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अभी मौसम का बदला हुआ मिजाज अपना रंग दिखाता रहेगा। विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ और दिनों तक बारिश की संभावना हुई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जहां मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ, किसानों के लिए ये बेमौसम बारिश एक आफत बनकर गिर रही है।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट से जानकारी मिलती है कि 22 मार्च को बारिश की अधिक आशंका नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बूंदा-बांदी और हल्की बारिश हो सकती है। मगर 24 मार्च से एक बार फिर तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

आईएमडी ने अपनी साइट पर बताया है कि यूपी के कई जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को समाप्त हो गया है। ऐसे में बारिश का कोई भी अनुमान नहीं है। मगर 23 मार्च को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान चल सकता है।

राजस्थान में फिर होगी बारिश

राजस्थान में भी पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी था। ऐसे में आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को बारिश के आसार कम है। हालांकि, 23 और 24 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसकी वजह से बारिश और तेज आंधी एक बार फिर परेशान करेगी। 23 मार्ट को बीकानेर और जोधपुर में और 24 मार्च को जयपुर, अजमेर और भरतपुर में तेज आंधी के साथ बारिश और कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

यहां हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो उत्तर- पश्चिमी हिस्सों में बारिश कराएगा। वहीं, मध्य भारत में 24 मार्च को बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोपुर, त्रिपुरा में बुधवार (22 मार्च) को भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026