---Advertisement---

क्या 27 अगस्त को नहीं होगी Chandrayaan-3 की लैंडिंग ? ISRO की इस अपडेट ने बढ़ाई लोगों की धड़कने

Chandrayaan-3: चांद पर भारत की इस ऐतिहासिक जीत का साक्षी हर कोई बनना चाहता है। चंद्रयान-3 शाम 6:04 बजे तक चांद की सतह पर उतर सकता है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 22, 2023 11:36 पूर्वाह्न

chandrayaan-3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर अभी संशय बरकरार है। रूस के Luna-25 एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के बाद से लोग तरह-तरह की संभावनाएं जाता रहे हैं। इसी बीच ISRO (Indian Space Research Organisation) के एक बड़े अपडेट ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी हैं। जानकारी सामने आई है की Chandrayaan-3 की लैंडिंग आखिरी समय में टल भी सकती है।

लैंडिग की डेट बदल भी सकता है ISRO

अगर आप सोच रहे हैं की चंद्रयान-3 में कोई तकनीकी खराबी है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। लैंडिंग टलने की बात इसलिए कही जा रही है की अगर अंतिम समय में कोई बाधा आती है, तो इसके लिए एक रिजर्व डेट भी रखी गई है। यानी ISRO लैंडिंग के समय में बदलाव भी कर सकती हैं।

ISRO के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर 27 अगस्त की शाम को लैंडिंग में किसी तरह की कोई परेशानी आती है, तो इसे 27 अगस्त के लिए टाला भी जा सकता है।

क्या है ISRO का पूरा प्लान ?

अहमदाबाद स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक और ISRO वैज्ञानिक नीलेश देसाई ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का पूरा प्लान बताया है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले ISRO लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ और चांद की स्थिति का जायजा लेगा।

सॉफ्ट लैंडिंग को सुनिश्चित करने के लिए इस दौरान हर तरह की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सब सही पाया जाता है तो समय पर चंद्रयान-3 की लैंडिग करा दी जाएगी। लेकिन, अगर स्थिति हमारे पक्ष में नहीं हुई तो लैंडिग फिर 27 अगस्त को कराई जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026