---Advertisement---

Wrestlers Protest: नए संसद भवन की ओर कूच करते हुए हिरासत में लिए गए पहलवान, पुलिस ने की ये कार्रवाई

Wrestlers Protest: राजधानी का जंतर-मंतर पिछले एक महीने से ज्यादा समय से विरोध कर रहे पहलवानों का धरनास्थल बना हुआ था। ऐसे में जब पहलवानों ने आज नए संसद भवन का घेराव करने के लिए कूच किया तो दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 28, 2023 4:26 अपराह्न

Wrestlers Protest
Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: राजधानी का जंतर-मंतर पिछले एक महीने से ज्यादा समय से विरोध कर रहे पहलवानों का धरनास्थल बना हुआ था। ऐसे में जब पहलवानों ने आज नए संसद भवन का घेराव करने के लिए कूच किया तो दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पहलवानों के तंबू को भी हटा दिया है।

दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई

आपको बता दें कि इससे पहले पहलवानों ने 11:30 बजे अपने मार्च की शुरुआत की। वहीं, दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकैडिंग लगाई हुई थी, जिसे पहलवानों ने तोड़ दिया। पहलवान अपने मार्च को नए संसद भवन की ओर लेकर जाना चाहते हैं, मगर दिल्ली पुलिस ने साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को ले लिया तो वे उसी जगह पर सड़क पर धरने पर बैठ गए। वहीं, पहलवान शांति पूर्ण ढंग से मार्च निकालने पर अड़े रहे। पहलवानों ने अपनी इस मांग को एक अधिकार बताया।

ये भी पढ़ें: New Parliament Building में हुआ है सुपर एडवांस तकनीक का इस्तेमाल, हाईटेक खूबियां जानकर उड़ जाएंगे आपके तोते!

हिरासत में लिए गए पहलवान

वहीं, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट पहलवान सड़क पर ही एकसाथ बैठी तस्वीर में नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने जब इन्हें हिरासत में लिया तो ये दोनों हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़क पर ही लेट गई। आपको बता दें कि इससे पहले बजरंग पुनिया ने एक वीडियो डालकर अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हम शांतिपूर्ण ढंग से जाएंगे, हमे परेशान न किया जाए। सभी से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें।

विनेश फोगाट ने जारी किया वीडियो

दूसरी तरफ, विनेश फोगाट ने भी एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया था कि पुलिस ने महिला पंचायत में शामिल होने वाले सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि 23 अप्रैल से पहलवानों का धरना जारी था। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप में विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

ये भी पढ़ें: यूनिक डिजाइन वाले Equator 0.75 टन के पोर्टेबल Inverter AC को खरीदने का शानदार मौका, मिल रही 41 फीसदी की छूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026