---Advertisement---

Aging and Sexuality: उम्र के साथ अपनी सेक्सुअल लाइफ को ऐसे रखें हेल्दी, जानिए यहां वर्ना जिंदगी हो जाएगी बोरिंग

Aging and Sexuality: बढ़ती उम्र के साथ सेक्सुअल लाइफ ना हो जाए बोरिंग इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर उन सभी चीजों पर ध्यान दें जो जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2024 4:52 अपराह्न

Aging and Sexuality
Follow Us
---Advertisement---

Aging and Sexuality: यह सच है कि एक उम्र के साथ आपकी जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं और निश्चित तौर पर इसमें से एक है आपकी सेक्सुअल लाइफ (Sexual Life)। उम्र के साथ सेक्स लाइफ में कई तरह के बदलाव आते हैं क्योंकि हारमोंस में बदलाव की वजह से पुरुष और महिलाओं में सेक्स को लेकर दिलचस्पी कम होने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बढ़ती उम्र के बाद भी सेक्सुअल लाइफ को हेल्दी रख सकते हैं और इसके लिए जरूरी है कि कुछ चीजों का आप जरूर ध्यान रखें।

बढ़ती उम्र और सेक्सुअल लाइफ में बदलावAging and Sexuality

उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होना सामान्य बात है और ऐसे में सेक्स को लेकर आपका नजरिया भी बदल जाता है। महिलाओं में काफी हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिसकी वजह से इंटिमेसी को लेकर वे दूर होने लगती हैं। वहीं पुरुषों में … के बाद कुछ मामलों में ये परिवर्तन देखने को मिलते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बढ़ती उम्र के बाद भी सेक्स लाइफ को एंजॉय करते हैं लेकिन कैसे। ऐसे में अगर आपको अपने में बदलाव नजर आ रहे हैं तो आप कुछ चीजों पर ध्यान दे सकते हैं।

बढ़ती उम्र के बाद भी सेक्सुअल लाइफ को रखें यंग

आप अपने पार्टनर से करें खुलकर बातचीत

ऐसे समय में यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। उन्हें बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और आप क्या चाहते हैं।

डाइट का रखें विशेष ध्यान

एंटी एजिंग फूड आपकी सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने के लिए मददगार साबित हो सकता है और ऐसे में उन चीजों को डाइट में शामिल करें जो आपको तरोताजा रखने के लिए फायदेमंद है।

बढ़ती जिम्मेदारी और बीमारियों की वजह

40 के बाद बढ़ती जिम्मेदारी और बीमारियों की वजह से भी सेक्स लाइफ में कई बदलाव होते हैं और ऐसे में सेक्सुअल लाइफ प्रभावित होता है। महिलाएं मेनोपॉज के बाद सेक्स के प्रति कम रुझान दिखाती है।

वर्कआउट का भी रखें खास ख्याल

अगर आप अपने सेक्सी लाइफ को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप डाइट के साथ-साथ रेग्युलर एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। वर्कआउट बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है इस बात का खास ख्याल रखें की यह सब आपको अपने पार्टनर के लिए करना है।

एक-दूसरे को रखें सहज

बढ़ती उम्र के बाद भी आप अपने साथी के साथ कंफर्टेबल होने की कोशिश करें और आप लोग वही करें जिसमें दोनों कंफर्टेबल हो। यह आपकी जिंदगी के अहम पड़ाव हैं और इस दौरान हारमोंस में काफी बदलाव होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026