---Advertisement---

Sawan 2023 में अपने हाथ-पैरों पर लगाएं आलता के ये आसान डिजाइन्स, खूबसूरती में आ जाएगा और निखार

Sawan 2023: सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इस महीने विवाहित महिलाएं सच्चे मन से शिवजी की आराधना करके अपने पति की लंबी उम्र मांगती है। इसी के साथ सावन के महीने में महिलाएं सोलह सिंगार से मां गौरी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 12, 2023 11:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sawan 2023: सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इस महीने विवाहित महिलाएं सच्चे मन से शिवजी की आराधना करके अपने पति की लंबी उम्र मांगती है। इसी के साथ सावन के महीने में महिलाएं सोलह सिंगार से मां गौरी की पूजा भी करती हैं। इस सोलह सिंगार में आलता का नाम भी शामिल है। बता दें कि, हाथों पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए आलता लगाया जाता है। वही आलता को सुहागिनों की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आलते के आसान डिजाइन बताने वाले हैं जिसे लगाकर आप अपने हाथों और पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है।

गोल टिक्की वाला डिजाइन

इस लिस्ट में पहला नाम गोल टिक्की डिजाइन के आलते का आता है। अलता का ये डिजाइन लगाना बेहद आसान है। आलते के इस डिजाइन को लगाने के लिए आप किसी भी गोल चीज जैसे ढक्कन या चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इसी के आसपास बॉर्डर भी बना सकती हैं जो की बहुत ही को ज्यादा खूबसूरत लगता है।

Also Read: भारी बारिश ने मचाई तबाही, यमुना डेंजर लेवल के पार, दिल्ली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

वि-कट डिजाइन

इसी के साथ आप पैरों के लिए वि-कट डिजाइन का आलता लगा सकते हैं। आलता का ये डिजाइन लंबे पैरों के लिए काफी ज्यादा अच्छा है। इसको लगाने से आपके पैर और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे। इसके लिए सबसे पहले आप पैरों के बीचो-बीच गोल टिक्की रखे और फिर उंगलियों के आसपास वि कट डिजाइन का आलता लगाएं।

बेल डिजाइन का आलता

इस लिस्ट में तीसरा नाम बेल डिजाइन के आलते का आता है। बता दे कि, बेल डिजाइन का आलता मेहंदी के जैसे ही लगता है। हाथों पर लगने के बाद ये और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। इससे आपके हाथों की शोभा भी बढ़ जाएगी। इसके लिए आप सफेद रंग की मदद से फूल पत्तियों के डिजाइन की बेल बना सकते हैं। साथ ही इसमें हाफ गोल टिक्की और उंगलियों के लिए आप आलता का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Also Read: भारी बारिश ने मचाई तबाही, यमुना डेंजर लेवल के पार, दिल्ली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026