---Advertisement---

क्या उंगलियों को फोड़ने की आदत बन सकती है Arthritis की बड़ी वजह! जानिए AIIMS एक्सपर्ट से Knuckles को लेकर सच्चाई

Arthritis: क्या आप भी उंगलियों को मोर कर उससे आवाज निकालते हैं, डॉक्टरी भाषा में इसे Knuckles कहा जाता है। इसे लेकर अपने भी सुना होगा कि यह अर्थराइटिस की एक वजह बन सकती है लेकिन इस बारे में एम्स की डॉक्टर क्या कहती है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2025 7:13 अपराह्न

Arthritis
Follow Us
---Advertisement---

Arthritis: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल में सेहत का ध्यान रखना बेहद मुश्किल काम है और ऐसे में हम कुछ आदतें पाल लेते है जो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। आज हम एक ऐसी आदत के बारे में बात कर रहे है जो आमतौर पर आपको बहुत से लोगों में मिल जाएगी जो है उंगलियां चटकाना, जी हां बहुत से लोग अक्सर अपने हाथ ओर पैरों की उंगलियां चटकाते रहते है। आमतौर पर ये धारणा है कि Knuckles से Arthritis जैसी गंभीर बीमारी हो सकती। अब ये बात कितनी सच है इसपर एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बड़ा खुलासा किया है।

Arthritis को लेकर जानिए क्या है Cracking knuckles का कनेक्शन

डॉक्टर प्रियंका का कहना है कि उंगली चटकाने की आदत ठीक नहीं कही जा सकती पर इससे किसी गंभीर बीमारी होने का खतरा नहीं है। डॉक्टर प्रियंका का कहना है कि हमारी उंगलियों के बीच के जोड़ में एक नेचुरल फ्लूइड होता है जो उंगलियों की मूवमेंट को फैलसिबल रखता है। इस फ्लूइड के बीच में बबल बनते है और जब उंगली चटकाई जाती है तो बबल फटने से चटक चटक आवाज सुनाई देती है। Knuckles आदत डिस्टर्ब करने वाली हो सकती है पर इससे आर्थराइटिस जैसा कोई खतरा नहीं है। यानी जो धरना बहुत से आम लोगों ने इस आदत के बारे में पाल रखी थी वो बहुत हद तक गलत साबित होती है।

Cracking Knuckles से दर्द का अनुभव हो सकता

Arthritis से हटके हमें बहुत सी आदतों के बारे में बताया जाता है जो अच्छी नहीं है और उनसे गंभीर खतरा हो सकता है पर क्या ये बातें सही होती है। हालांकि ज्यादा Cracking Knuckles से दर्द का अनुभव हो सकता है तो अगर आप भी ऐसा करते है तो न करें। ऐसा नहीं है कि जो बातें हमें बड़े बुजुर्ग बताते वो सब गलत है पर उनमें से कुछ मिथ साबित हो जाती है तो किसी भी बात पर भरोसा करने से पहले उनके पीछे के तथ्यों को जान लेना बेहद जरूरी होता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026