Blood Sugar: यह सच है कि लाइफस्टाइल में की गई जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी बनती है और सबसे ज्यादा इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स करके भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। जी हां एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे आप फास्टिंग शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन सिर्फ एक सुबह की आदत आपके शुगर को 176 से 94 पर ला सकता है। यह हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट ने बताया और इसके साथ ही पूरी जानकारी दी है।
ब्लड शुगर कंट्रोल क्यों नहीं है मुश्किल
एक्सपर्ट की माने तो सुबह की एक रुटिन से आप अपने फास्टिंग ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं इसलिए आपको डाइट या फिर अपनी पसंद की चीज छोड़ना जरूरी नहीं है। सिर्फ आप अपनी आदत बदल सकते हैं। यह सच है कि ब्लड शुगर मरीज को मेंटली इस चीज की परेशानी होती है कि उन्हें अब 10 नियमों को पालन करना पड़ेगा लेकिन इस सब को छोड़कर सिर्फ एक सिंपल सुबह की रूटीन को फॉलो कर बदलाव हो सकता है।
सुबह उठने के साथ इस रुटिन से हो सकता है फायदा
आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर कैसे फास्टिंग लेवल पर कंट्रोल हो सके तो इसके लिए आपको सुबह उठने के साथ ही 30 मिनट के भीतर 15 से 20 मिनट की वॉक जरूरी बताई गई है। एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि इसके लिए कोई भी सख्त डाइट, भूखा रहने या किसी मुश्किल रूटिंग को फॉलो करने की जरूरत नहीं है।
कैसे वॉकिंग से होता है Blood Sugar में फायदा
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए टिप्स देती हुई एक्सपर्ट ने यह कहा कि एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को ग्लूकोस को ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करने में मदद करती है और ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। इन्सुलिन सेंसटिविटी को बेहतर बनाने में कारगर है जो ऑटोमेटिक आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
